अखरोट, काजू और खोपरा की मांग बढ़ी, देखें आज शक्कर, गुड, बादाम, किशमिश ,खारक सहित करियाना बाजार भाव
रक्षाबंधन से पहले खोपरा गोला, काजू, अखरोट और अंजीर जैसे सूखे मेवों की मांग में बढ़त देखी जा रही है। मिठाई निर्माताओं की खरीदी से बाजार में रौनक लौट आई है। सावन और त्योहारों को देखते हुए उपवास सामग्री की खपत भी बढ़ रही है। खोपरा गोला के भाव में हल्की तेजी रही। कट्टे में भाव 2 रुपए बढ़े, पेटी में 5 रुपए का सुधार हुआ। कट्टा 312 और पेटी 325 से 345 रुपए किलो बिकी। मिठाई कारोबारियों की तरफ से काजू टुकड़ी की पूछपरख भी बढ़ी है।
रक्षाबंधन पर मिठाई और नमकीन के उपयोग के चलते डिमांड बढ़ने की उम्मीद है। बादाम के भाव में गिरावट रही। अब थोक भाव 690 से 710 रुपए किलो तक आ गए हैं। खरीदी धीमी है। मखाने की मांग सावन में सामान्य रही है लेकिन अभी तक भाव में तेजी नहीं आई। बाजार में रेट 1100 से 1400 रुपए किलो के बीच बने हुए हैं। अंजीर में इस हफ्ते अच्छी तेजी रही। भाव 70 रुपए चढ़े। अब बाजार में रेट 1250 से 1600 रुपए किलो तक हैं। क्वालिटी अनुसार दाम में फर्क है। नए अखरोट की आवक जोरों पर है लेकिन भाव मजबूत हैं। बाजार में रेट 825 से 920 रुपए किलो तक रहे। इस बार पिछले साल के मुकाबले 150 रुपए ज्यादा के भाव हैं। अखरोट गिरी में भी तेजी है। नया माल बाजार में 1450 से 1500 रुपए किलो तक बिका। माल की शॉर्टज के चलते रेट ऊंचे बने हुए हैं। चारोली के भाव इस बार नरम हैं। थोक रेट 1400 से 1650 रुपए किलो तक बने रहे। तरबूज मगज में सुस्ती रही। अच्छे माल की कमी है, खरीदी भी कम है। भाव 625 से 650 रुपए किलो के बीच रहे। हरी इलायची की आवक बढ़ी है। इसके बावजूद डिमांड बनी हुई है। बाजार में भाव तेज हैं। बड़ी इलायची के दाम भी मजबूत बने हुए हैं।
सावन में इस बार साबुदाने की तुलना में मोरधन की मांग ज्यादा दिख रही है। मोटा मोरधन 60 से 65 और बारीक 100 से 105 रुपए किलो तक बिक रहा है। उपवास के चलते इसकी अच्छी डिमांड है। बाजार में कुल मिलाकर रक्षाबंधन के पहले मांग अच्छी बनी हुई है। मिठाई कारोबारियों की सक्रियता से सूखे मेवों और उपवास सामग्री में हलचल देखी जा रही है।
किराना सामान भाव
शकर 4100 से 4125 ,गुड़ कटोरा 4400 से 4500 ,लड्डु 4900 से 5000 ,भेली 4000 से 4100 ,गिलास 4900 से 5200 ,हल्दी काड़ी 165 से 225 ,लाल गाय 256 से 268 ,हल्दी पाउडर 501 - 3050 ,खोपरा गोला 305 से 310 ,बक्से में 315 से 335 ,खोपरा बूरा 4500 मीडियम 5300 व्हील 6300 ,साबूदाना 4300 से 4500 बेस्ट 4600 से 4800 ग्लास 6100 ,रायलरतन साबूदाना 1 किलो 5350 500 ग्राम 5450 लूज 4750 सच्चामोती (रजि.) 1 किग्रा 5200 500 ग्राम 5300 लूज 4600 .
सच्चामोती पोहा 1 किग्रा 5550 500 ग्राम 5650 ,मोरधन मोटा 6600 से 6800 बारीक 93 से 98 ,
कालीमिर्च 688 से 690 मिनीमटर 729 से 735 मटरदाना 740 से 745 जीरा 215 से 240 बेस्ट 250 से 270 सौंफ मोटी 130 से 145 बेस्ट 185 से 285 एक्स्ट्रा बेस्ट 340 से 450 बारिक 290 से 350 .
नारियल मद्रास पानीवाला 120 भरती 2900 से 2950 160 भरती 3350 से 3400 200 भरती 4000 से 4050 250 भरती 4000 से 4050 लौंग 760 से 780 बेस्ट 800 से 820 .
जायफल 680 से 700 ,जावित्री 2000 से 2050, बड़ी इलायची 1550 से 1850 बेस्ट 1950 से 2050 ,पत्थर फूल 300 से 350 बेस्ट 475 से 575 ,बाद्यान फूल 475 से 500 बेस्ट 500 से 575 ,
शाहजीरा खर 350 से 450 ग्रीन असल 925 से 950 दालचीनी 235 से 245 सिगार 421 से 451 तेजपान 90 से 95 तरबूज मगज 535 से 600 खरबूज मगज 320 से 340 नागकेसर 940 से 965 सौंठ 280 से 340 खसखस 950 से 1250 बेस्ट 1350 से 1450 धोली मूसली 1700 से 1825 सिंघाड़ा छोटा 160 से 180 बड़ा 275 से 280 सिंदूर 7500 पूजा बादाम 180 से 200 बेस्ट 260 से 280 पूजा सुपारी 420 से 440 चिकनी सुपारी 625 अरीठा 90 हरी इलायची 2900 से 2950 मीडियम 2950 से 3050 बेस्ट 3050 से 3200 एक्स्ट्रा बेस्ट 3250 से 3400 काजू डब्ल्यू 240 890 से 920 काजू एसडब्ल्यू 780 से 800 काजू डब्ल्यू 320 830 से 850 काजू डब्ल्यू 300 800 से 825 काजू टुकड़ी 750 से 775 काजू जेएच 830 से 850 काजू चूरी 500 से 550 बादाम इंडिपेंडेंट 750 से 760 इंडिपेंडेंट चौड़ी 875 से 930 अमेरिकन 780 से 800 बादाम चौड़ी 825 से 850 किशमिश कंधारी 550 से 600 बेस्ट 600 से 650 इंडियन 350 से 380 बेस्ट 440 से 460 चारौली 1700 से 1800 मनुक्का 300 से 450 बेस्ट 450 से 550 अंजीर लूज 975 से 1175 मीडियम 1300 से 1350 बेस्ट 1500 से 1575 अंजीर पैकिंग 1000 से 1050 बेस्ट 1050 से 1100 मखाना 1150 से 1250 मीडियम 1250 से 1350 बेस्ट 1450 से 1550 एक्स्ट्रा बेस्टा 1550 से 1650 खारक 85 से 95 मीडियम 115 से 145 बेस्ट 185 से 275 केसर 175 से 205 अखरोट 675 से 730 बेस्ट 775 से 830 अखरोट गिरी 1050 से 1150 बेस्ट 1175 से 1250 जर्दालु 350 से 450 बेस्ट 450 से 600 पिस्ता नमकीन 875 से 925 पिस्ता बड़ा 2150 से 2250 पिशोरी पिस्ता 2475 से 2575 काली किशमिश 300 से 340 मामरा बादाम 2200 से 2400 काजू रोस्टेड 1025 से 1100 बादाम रोस्टेड 950 से 975 मुनक्का 350 से 450 बेस्ट 450 से 600 खजूर 80 से 1000 बेस्ट 110 से 150 गोंद नाइजिरिया 175 से 250 बेस्ट 350 से 450 रुपए।