Movie prime

सोया तेल की डिमांड में सुधार, भाव में आया उछाल

 

शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में सोया तेल के जुलाई अनुबंध में 0.99 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। वैश्विक राजनीतिक हालात की चिंता और आपूर्ति को लेकर आशंकाएं हैं, जिससे सोया तेल में बढ़त दर्ज की गई। घरेलू बाजार में सोया तेल की आपूर्ति पर्याप्त है, लेकिन जंगी आशंकाओं के कारण मांग में सुधार हुआ है।

लूज तेल (प्रति दस किलो) : 

 मूंगफली तेल 1310 से 1320, मुंबई मूंगफली तेल 1340, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1235 से 1240, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1170 से 1175, मुंबई सोया रिफाइंड 1235 से 1240, मुंबई पाम तेल 1205, इंदौर पाम 1280, राजकोट तेलिया 2090, गुजरात लूज 1300, कपास्या तेल इंदौर 1210 रुपए।

तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 6300 से 6400, रायडा 5600, सोयाबीन 3720 से 4300 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 30000 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव 
धानुका नीमच 4450, एवी एग्रो उज्जैन 4350, बैतूल ऑइल 4525, मित्तल देवास 4375, एम. एस नीमच 4450, प्रकाश पीथमपुर 4450, खंडवा ऑइल 4375, विप्पी देवास 4350 रुपए । 

आवक कम रहने से गेहूं के भाव में मजबूती

इंदौर की छावनी अनाज मंडी में गेहूं के भाव मजबूत रहे। इंदौर मंडी में मिल क्वालिटी गेहूं 2600 से 2650, लोकवन गेहूं 2900 से 2950, मालवराज 2600 से 2625, पूर्णा 2750 से 2800, मक्का 2200 से 2225 रुपए क्विंटल बिकी।