देश-विदेश

Women prosperity scheme: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए महीना, योजना का लाभ उठाने हेतु ऐसे करें ई-रजिस्ट्रेशन

Government scheme for women: महिलाओं को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। BPL परिवार की महिलाओं को प्रति महीना सरकार की तरफ से 2500 रुपए दिए जाएंगे। आज शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट की मीटिंग के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला समृद्धि योजना लॉन्च कर BPL (गरीबी) परिवार की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने की योजना को मंजूरी दी। इस योजना के शुरू होने से देश की राजधानी दिल्ली में लाखों महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

वर्तमान में दिल्ली में लगभग 72 लाख महिला मतदाता हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली की गरीब महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना शुरू करने की घोषणा की।

20 लाख महिलाओं को मिलेगा महिला समृद्धि योजना का लाभ

देश की राजधानी दिल्ली में बीपीएल परिवार की लगभग 20 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। पाठकों को बता दें कि आज सुबह दिल्ली कैबिनेट की बैठक में महिलाओं के लिए योजना को मंजूरी दी गई। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से योजना को लॉन्च किया गया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी टीम को बधाई देता हूं कि दिल्ली में गरीब महिलाओं हेतु इस योजना को तुरंत लागू करने के लिए सरकार द्वारा 5100 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इस योजना से बीपीएल परिवार की लाखों महिलाओं को लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि दिल्ली में हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा को सफलता दिलाने के पीछे महिलाओं का विशेष योगदान रहा।

नियम और शर्तें लागू करने के लिए कमेटी का हुआ गठन

इस योजना को धरातल पर शुरू करने हेतु नियम और शर्तें बनाने के लिए कमेटी का गठन कर दिया गयाहै। इस कमेटी में दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियम शर्तें लागू करने के लिए जिस कमेटी का गठन किया गया है उसकी अध्यक्षता वह स्वयं करेगी।

मुख्यमंत्री के अलावा इस कमेटी में दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा, आशीष सूद और प्रवेश वर्मा भी रहेंगे। यह कमेटी योजना से संबंधित नियम व शर्तें लागू करने के साथ का पोर्टल बनाने संबंधित विचार-विमर्श करेंगे।

महिलाओं को योजना का लाभ उठाने हेतु इन दस्तावेजों के साथ करना होगा ई-रजिस्ट्रेशन

दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई महिला समृद्धि योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जो जो महिलाएं इस योजना के पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएंगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को ई-रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

दिल्ली सरकार की तरफ से महिलाओं के रजिस्ट्रेशन हेतू पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च होगा। महिलाओं को इस योजना का लाभ उठाने हेतु राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड और आय प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। जिन महिलाओं के पास यह दस्तावेज उपलब्ध नहीं है वह महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने हेतु तुरंत अपने सभी दस्तावेज पूर्ण कर लें।

2026 में बढ़ाया जाएगा ‘महिला समृद्धि योजना’ का बजट

दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई आज ‘महिला समृद्धि योजना’ का बजट भी 2026 में बढ़ाया जाएगा। इस योजना से जुड़े अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष इस योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए जारी कर दिया गया है।

वर्ष 2026 में इस योजना का बजट बढ़ाया जाएगा। इस योजना के शुरू होने से महिलाओं को पहले मिल रही सहायता में भी कोई रुकावट नहीं आएगी।

Back to top button