February 15, 2025

अमेरिका से आज और कल दो प्लेन आएंगे भारत, आज अमृतसर में 119 अवैध प्रवासी आएंगे 33 हरियाणा के भी

अवैध भारतीय प्रवासियों से भरे प्लेन अमेरिका से भारत

डोनाल्ड ट्रम्प सरकार फिर हथकड़ियों में अवैध भारतीय प्रवासियों से भरे प्लेन अमेरिका से भारत भेज रही

डोनाल्ड ट्रम्प सरकार फिर हथकड़ियों में अवैध भारतीय प्रवासियों से भरे प्लेन अमेरिका से भारत भेज रही है। सूत्रों के अनुसार, पहला प्लेन शनिवार रात सवा 10 बजे अमृतसर में लैंड करेगा। 119 अवैध प्रवासी भारतीय वाले इस प्लेन में 67 पंजाब, 33 हरियाणा, 8 गुजरात, 3 यूपी, महाराष्ट्र-राजस्थान के 2-2 और हिमाचल-जम्मू-कश्मीर का एक-

एक व्यक्ति होगा। रविवार को भी एक अन्य प्लेन सवा बजे उतरेगा। इसमें पंजाब के 31 लोग होंगे। बता दें कि पहला प्लेन 5 फरवरी को आया था। इसमें अमेरिका से 104 भारतीयों को हथकड़ी और बेड़ियों में डिपोर्ट किया गया था। इसमें हरियाणा और गुजरात से सबसे अधिक 33-33 लोग थे। इसमें पंजाब के 30 लोग शामिल थे।

अवैध अप्रवासियों को किस कारण निकाल रहे ट्रम्प

ट्रम्प ने 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन करके अवैध अप्रवासियों की एंट्री बैन करने का ऐलान किया था। ट्रम्प ने चुनाव कैंपेन में भी अवैध अप्रवासियों को देश से निकालने का वादा किया था।

उन्होंने अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन करने को कहा था। ट्रम्प का मानना है कि दूसरे देशों से लोग अमेरिका में अवैध तरीके से घुसकर अपराध करते हैं। यहां नौकरियों के बड़े हिस्से पर अप्रवासियों का कब्जा है, इससे अमेरिकी लोगों को नौकरी नहीं मिलती।

ट्रम्प ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले कानून ‘लैकेन रिले एक्ट’ पर साइन किए। इस कानून के तहत फेडरल अधिकारियों को उन अवैध अप्रवासियों को हिरासत में लेकर डिपोर्ट करने का अधिकार है, जो किसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

You may have missed