mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

रतलाम / घर से भागी लड़की के परिजनों ने लड़के के घर किया हमला, घर के सामानो में की तोड़फोड़

रतलाम, 06 जुलाई(इ खबर टुडे)। पिपलोदा थाना क्षैत्र में लड़की को भगाने की बात को लेकर आरोपियों ने लड़के के घर पर हमला कर दिया। हमले में आरोपियो ने घर के सामानो में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चार माह पूर्व रोहित ग्राम कमलाखेडा पिपलोदा आरोपियों की बहन को भगाकर ले गया। शुक्रवार शाम को चार माह बाद लड़की के भाई रमेश मीणा निवासी ग्राम मामटखेडा थाना कालुखेडा दूरदराज के भाई विशाल निनामा निवासी सरसी थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा, भगवतीलाल मईडा निवासी कचलाना के साथ मिलकर रोहित के घर हमला कर दिया।

रोहित के घर पर दादी कलाबाई पति स्व.रामलाल पोरवाल जाति कलाल उम्र 55 साल अकेली थी। आरोपियों ने घर के सामानो में तोड़ फोड़ कर दी और दादी को धक्का देकर निचे गिरा दिया। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button