September 30, 2024

Ratlam corona report 04 jun /जिले में तेजी से घट रहा कोरोना का संक्रमण :आज भी केवल 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले , 11 मरीज हुए डिस्चार्ज

रतलाम,04 जून (इ खबरटुडे)। जिले में जहां कोरोना कहर पहले की तुलना में काफी कम हो चूका है। इसी बीच शुक्रवार को 12 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये है। वही आज मेडिकल कॉलेज से 11 मरीजों के डिस्चार्ज होने की खबर सामने आई है।

प्रशासनिक बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को रतलाम जिले के अलग अलग क्षेत्रों से नये कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके है। जिनमें से रतलाम शहर से 1 मरीज है। वही बाकी जिले के अन्य क्षेत्रों से है।

मेडिकल कॉलेज से शुक्रवार को 11 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए
मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रतलाम से स्वस्थ होकर शुक्रवार को 11 व्यक्ति अपने घर लौटे। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि आज मेडिकल कॉलेज में 6 नए मरीज भर्ती हुए। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कुल बिस्तरों की संख्या 550, आईसीयू बेड 56 में से 27 पर पेशेंट हैं। एचडीयू में 172 बैड में 21 पर पेशेंट हैं। ऑक्सीजन बेड 180 में 26 पर पेशेंट हैं।

नॉन ऑक्सीजन बैड 142 में से 04 पर पेशेंट भर्ती हैं। कुल 78 पेशेंट हॉस्पिटल में भर्ती है इनमें 43 पॉजीटिव हैं तथा शेष सस्पेक्टेड या ऑक्सीजन लेवल वाले हैं। हॉस्पिटल में रिक्त बेड 472 है। रेमडेसिविर की स्थिति अनुसार आज तक टोटल रिसीव्ड 7580, डिस्ट्रीब्यूटेड 1557, कन्ज्यूम्ड 5889, करंट स्टाक 134 है।

शुक्रवार को 6636 लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि रतलाम जिले में शुक्रवार को आयोजित कोविड-19 टीकाकरण सत्रों के दौरान 6636 लोगों का टीकाकरण किया गया।

रतलाम शहर में 3091, सैलाना ब्लॉक में 450, रतलाम ग्रामीण में 690, पिपलोदा ब्लॉक में 500, जावरा में 1000, बाजना ब्लाक में 203, आलोट ब्लॉक में 702 लोगों का टीकाकरण किया गया। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले में अबतक कुल 210497 टीके लगाए जा चुके हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds