रतलाम

Ratlam News: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे के केंद्र में बसा है एमपी का रतलाम शहर, हाईवे ने बदल दी है इस शहर के लोगों की किस्मत

Delhi-Mumbai Expressway: देश के सबसे लंबे हाईवे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे के शुरू होने के बाद देश के कई शहरों की आपस में कनेक्टिविटी बढ़ गई है। यह एक्सप्रेसवे एक तरफ जहां वाहन चालकों के सफर को आसान बनाता है, वहीं दूसरी तरफ विकास के नए दरवाजे खोलने का काम भी कर रहा है। आज हम मध्य प्रदेश के जिस शहर की बात कर रहे हैं वह शहर इस एक्सप्रेस-वे के सेंटर पॉइंट पर बसा हुआ है।

हम मध्य प्रदेश के रतलाम शहर की बात कर रहे हैं। रतलाम शहर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे के बिल्कुल केंद्र में पड़ता है। रतलाम से लगभग 650 किलोमीटर मुंबई की दूरी है और इतनी ही दूर देश की राजधानी दिल्ली रतलाम शहर से पड़ती है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे ने विकास के मामले में काफी पिछड़े हुए एमपी के रतलाम शहर की किस्मत बदलने का काम किया है।

इस एक्सप्रेस-वे के निकलने के बाद रतलाम शहर पर बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने अपने उद्योग स्थापित करने हेतु निगाहें जमा ली हैं। दिल्ली और मुंबई दोनों शहरों से अच्छी कनेक्टिविटी होने के बाद अब रतलाम शहर में बड़े-बड़े उद्योग लगने भी शुरू हो गए हैं।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे के निकलने के बाद रतलाम शहर में प्रॉपर्टी के दाम छूने लगे हैं आसमान

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे निकालने के बाद रतलाम जिले में जमीनों के दाम काफी बढ़ गए हैं। रतलाम शहर में प्रॉपर्टी का काम करने वाले निरंजन कोठारी ने बताया कि इस हाईवे के शुरू होने के बाद शहर में प्लॉट्स के साथ-साथ मकानों के रेट भी अब आसमान छूने लगे हैं। निरंजन कोठारी बताते हैं कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद बड़े-बड़े उद्योगपति रतलाम में अपना उद्योग स्थापित करने में रुचि दिखा रहे हैं, जिसके चलते रतलाम जिले में जमीनों के दाम भी काफी बढ़ गए हैं।

उन्होंने बताया कि हाईवे के पास लगती कई खेतों की जमीनों के तो किसानों को मुंह मांगे दाम भी मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जमीनों के रेटों में और भी तेजी देखने को मिलेगी।

रतलाम से दिल्ली और मुंबई का सफर हुआ आसान

भारत सरकार द्वारा बनाए जा रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे ने रतलाम शहर के लोगों का दिल्ली और मुंबई का सफर आसन कर दिया है। इस हाइवे के शुरू होने के बाद रतलाम से दिल्ली का सफर मात्र 6 घंटे का रह गया है और लगभग इतना ही समय रतलाम से मुंबई के बीच लगता है। वर्तमान में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस पर कई जगहों पर काम चल रहा है।

देश में सबसे लंबी दूरी तय करने वाला 1380 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे कई राज्यों और कई हाइवे से होकर गुजरते हुए दिल्ली से मुंबई की दूरी तय करता है। इस हाईवे के शुरू होने से दिल्ली से मुंबई के बीच 24 घंटे का सफर मात्र 12 घंटे रह गया है।

अलग-अलग खंडों में किया जा रहा है दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर बचा हुआ निर्माण कार्य

वर्तमान में इस हाइवे पर बचा हुआ निर्माण कार्य पूर्ण किया जा रहा है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर निर्माणकार्य अलग-अलग खंडों में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वर्तमान में 30वें पैकेज का सोहना वडोदरा सेक्शन पैकेज का काम लगभग 90% पूरा किया जा चुका है। आने वाले दिनों में इस हाईवे का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद वाहन चालकों का सफर और भी आसान हो जाएगा।

Back to top button