mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

one side love/कॉलेज से लौट रही छात्रा को एकतरफा प्रेमी ने मारी गोली , प्रशासन ने आरोपी का मकान तोड़ा

सागर,02 सितंबर(इ खबर टुडे)। सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में कॉलेज से लौट रही एक लड़की को लड़के ने एकतरफा प्रेमी ने गोली मार दी। इस वारदात के बाद शहर में सनसनी फैल गई। मौके पर एसपी, एएसपी, सीएसपी सहित मोतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक शास्त्री वार्ड निवासी लड़की कॉलेज से पढ़कर घर जा रही थी। जहां रास्ते में उसे उसी के मोहल्ले के रोहत सिंह राजपूत ने रोक लिया। उसने लड़की को गोली मार दी। मृतका के परिजनों का कहना है कि रोहित सिंह रोशनी को पहले भी परेशान करता था। आते-जाते वक्त वह रास्ते में छेड़ता था। इसकी शिकायत उन्होंने चार महीने मोतीनगर पुलिस में की थी।

इस मामले में पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार किया था, जहां से वह जेल चला गया था। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटा था। उसके बाद गुुरुवार को घर वापस आते वक्त रोहित ने पूनम को गोली मार दी। वहीं आरोपी अभी फरार है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने आरोपी का मकान तोड़ने की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

Back to top button