NCC candident : एनसीसी कैडेट्स को मिला प्रथम पुरुस्कार
Aug 16, 2022, 10:01 IST
रतलाम,16अगस्त(इ खबर टुडे)।आजादी का अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2022 के केंद्रीय कार्यक्रम में शा.कन्या उ.मा.वि.सैलाना,टूप नंबर 56, 21 म.प्र.बटालियन एनसीसी रतलाम के एनसीसी कैडेट्स को परेड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
यह पुरस्कार सैलाना विधायक हर्षविजय गहलोत,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनीष जैन, जनपद अध्यक्ष श्री मती कैलाशीबाई चारेल,उपाध्यक्ष श्री मती सुरज बाई डोडियार,पूर्व विधायक श्री मती संगीता चारेल के द्वारा एनसीसी अधिकारी माया मेहता को एनसीसी कैडेट के साथ पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विद्यालय की प्राचार्य सुनीता छजलानी एवम परिवार के समस्त सदस्यों द्वारा एनसीसी कैडेट्स को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई ।
जय हिंद