सरसों के भाव में 200 रुपए तेजी, चना, गेहूं,जो ,मेथी,लहसुन सहित सभी फसल भाव
इन दिनों तिलहनों की आवक कम होने से भाव में तेजी बनी हुई है। इंदौर मंडी में निमाड़ क्षेत्र से बारिक सरसों की आवक अधिकता में होती है। हर वर्ष सरसों की आवक 15 मार्च से अच्छी मात्रा में होना शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार 15 दिन बीतने के बावजूद अब तक मंडी में आवक न के बराबर बनी हुई है। ऐसे में मांग बढ़ने और आवक कम रहने से भाव में 200 रुपए तक की तेजी दर्ज की गई है।
हालांकि पिछले वर्ष इस समयावधि में सरसों की आवक एक हजार क्विंटल तक हो रही थी जबकि वर्तमान में आवक 100 क्विंटल तक भी नहीं हो पा रही है। ऐसे में सरसों व रायडा के भाव में आगे भी नरमी की उम्मीद नहीं है। इधर, किसानों का पूरा ध्यान अभी गेहूं की विक्री में लगा हुआ है। ऐसे में मंडी में अन्य दलहन व तिलहनों की आवक प्रभावित हो रही है। इधर, चने में मिलर्स, प्रोसेसर्स के साथ ही स्टॉकिस्टों की भी अच्छी मांग निकल रही है। लेकिन आवक कम होने की वजह से चने के भाव में तेजी दर्ज की गई है। छावनी अनाज मंडी में गुरुवार को चना कांटा 50 रुपए तो विशाल 100 रुपए तक तेज रहा। हालांकि शाम को बाजार बंद भाव में आंशिक नरमी आई है। डंकी चना के भाव में 200 रुपए तक का उछाल आया। चने में तेजी आने के बाद चना दाल 150 रुपए तो मसूर 50 रुपए प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी हुई है। मंडी में गेहूं की आवक घटकर 5 हजार बोरी पर पहुंच गई है।
इधर, संयुक्त राज्य अमरीका (यूएसए) में विभिन्न फसलों के बिजाई का सीजन औपचारिक तौर पर आरंभ हो गया है और जल्दी ही वहां बिजाई की रफ्तार बढ़ने की संभावना है। अमरीकी कृषि विभाग (उस्डा) ने चालू वर्ष के दौरान चना का उत्पादन क्षेत्र बढ़कर 5.61 लाख एकड़ पर पहुंच जाने का अनुमान लगाया है जो पिछले साल के बिजाई क्षेत्र से 12 प्रतिशत अधिक है। इसके तहत उस्डा ने वर्ष 2025 में 1.25 लाख एकड़ में देशी चना और 4.36 लाख एकड़ में डॉलर चना की बिजाई होने की संभावना व्यक्त की है। अमेरिका में छोटी किस्म या देशी चना की खेती मुख्यतः कैलिफोर्निया, इडाहो, मोन्टाना, उत्तरी डकोटा व वाशिंगटन जैसे प्रांतों में होती है। इनमें डॉलर चना के उत्पादन में भी अग्रणी है। जहां तक मसूर का सवाल है तो इसका उत्पादन क्षेत्र भी पिछले साल के मुकाबले इस बार 18 प्रतिशत बढ़कर 11 लाख एकड़ पर पहुंच जाने का अनुमान लगाया गया है।
छावनी अनाज मंडी के भाव
चना कांटा 6000 से 6100 डंकी चना 5200 से 5600 विशाल 5850 से 5950 मसूर 6150 से 6200 महाराष्ट्र सफेद 7100 महाराष्ट्र लाल 7200 से 7400 कर्नाटक 7300 से 7500 तुअर निमाड़ी 6500 से 7000 मूंग बेस्ट 8000 से 8100 एवरेज 7000 से 7500 उड़द बेस्ट बोल्ड नया 8000 से 8200 उड़द मीडियम 6000 से 7500 हल्का उड़द 3000 से 5000 सरसों 6000 से 6150 निमाड़ी 6200 से 6300 रायडा 5700 से 5900 तिल्ली 7200 से 7500 अलसी 6200 से 6400 सोयाबीन 4350 से 4500 गेहूं मिल क्वालिटी 2550 से 2600 लोकवन 2800 से 2850 पूर्णा 2650 से 2700 मालवराज 2550 से 2600 मक्का 2275 से 2300 चना दाल 7300 से 7500 मीडियम 7800 से 7900 बेस्ट 8000 से 8100 तुअर दाल 8600 से 8700 मीडियम 9800 से 9900 बेस्ट 10300 से 10400 एक्स्ट्रा बेस्ट 11300 से 11400 ब्रांडेड 11800 मूंग दाल 9500 से 9600 बेस्ट 9700 से 9900 मूंग मोगर 9900 से 10000 बेस्ट 10100 से 10300 उड़द दाल 9000 से 9200 बेस्ट 9300 से 9600 उड़द मोगर 10000 से 10100 बेस्ट 10200 से 10400 मसूर दाल 7600 से 7700 बेस्ट 7800 से 7900 रुपए।
उज्जैन मंडी के भाव
गेहूं लोकवन आवक 25883 बोरी 2500 से 3260 गेहूं
मालवराज पोषक 2360 से 2500 गेहूं पूर्णा 2550 से 2850 गेहूं मिल क्वालिटी 2450 से 2480 गेहूं शरबती 12 बोरी 3400 सोयाबीन 3501 बोरी 4000 से 4521 चना 114 बोरी 5237 से 6200 चना डालर 434 बोरी 5950 से 10050 रायड़ा 10 बोरी 5541 से 6000 बटला 6 बोरी 3880 से 4023 रुपए के भाव रहे। आलू आक्क 1500 कट्टे 600 से 1400 प्याज 7000 कट्टे 400 से 1200 लहसुन 4950 कट्टे 1200 से 7001 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।
नामली मंडी के भाव
गेहूं लोकवान 2099 से 2601, सोयाबीन पीला 3500 से 4352, लहसुन 1000 से 11400, प्याज 300 से 1090 रुपए।
रतलाम मंडी के भाव
गेहूं लोकवन 2617 से 3700, चना विशाल 4801 से 5625, चना इटालियन 5018 से 5990, चना डालर 6000 से 10110, मेथी 4600, सोयाबीन पीला 3001 से 4501, बटला 2000 से 4225, प्याज 430 से 1275, लहसुन 1051 से 9802 रुपए।
सैलाना मंडी के भाव
सोयाबीन 2490 से 4800, गेहूं 2201 से 3211, चना 5301 से 5800, चना डालर 8201, अलसी 6007 से 6175, मटर 2000, मैथीदाना 4190 से 5501, लहसुन 1200 से 10651, प्याज 201 से 1276, रायड़ा 5802 रुपए।
सीतामऊ मंडी के भाव
सोयाबीन 4001 से 4420, गेहूं 2240 से 2551, लहसुन 2100 से 6050, मेथी 4023 से 4670, अलसी 5750 से 6170, रायड़ा 5233 से 5660, चना 4824 से 5600, धनिया 5534 से 7340 मसूर 5433 से 6100, प्याज 460 से 1250 रुपए
मंदसौर मंडी के भाव
मक्का 2260 से 2330, उड़द 5101 से 5599, सोयाबीन 4101 से 4418, गेहूं 2260 से 2840, चना 5500 से 5801, मसूर 5600 से 6055, धनिया 6252 से 10020, लहसुन 2300 से 9050, मैथी 3980 से 6102, किनोवा 2660 से 2841, अलसी 5800 से 6350, सरसों 5752 से 6141, इसबगोल 10800 से 13400, प्याज 200 से 1200, कलौंजी 16700 से 17700, डॉलर चना 7801 से 9300, जौ 2151 से 2181, मटर 2100 से 4200, असालिया 6600 से 7140, चिया 9000 से 12700।
जावरा मंडी के भाव
सोयाबीन 4150 से 4600, रावा 5670 से 6125, अलसी 5800 से 6350, गेहूं 2410 से 3205, देसी चना 5286 से 6115, चना डॉलर 7800 से 10051, मसूर 5938 से 6169, बटला 3601 से 4702, मैथीदाना 4000 से 8000, असालिया 6260 से 6710, कलौंजी 17411 से 17801, खसखस 93500 से 135000, तुलसी 8400, धनिया 6001 से 7500, लहसुन 2500 से 14000, प्याज 380 से 900, किनोवा 2580 रुपए।
इंदौर मंडी में लहसुन प्याज
मंडी में गुरुवार को लहसुन की आवक और भाव में कोई खास अंतर नहीं आया। सुपर क्वालिटी का एक लॉट १ हजार रुपए प्रति क्विंटल बिका। सामान्य भाव 5 से 6 हजार रुपए रहा। अच्छी क्वालिटी के लहसुन की लेवाली अच्छी रही। देशी प्याज की आलू बढ़ने के साथ भाव भी स्थिर बना हुआ है। सामान्य थोक भाव 10 से 12 रुपए जबकि अच्छे प्याज का भाव 13 से 14 रुपए प्रति किलो तक रहा। लेवाली सुस्त रही। यूपी के ज्योति आलू की आवक अच्छी रही और थोक भाव 12 से 14 रुपए रही। देशी आलू का थोक भाव 14 से 16 रुपए प्रति किलो के बीच रहा। लहसुन की आवक 12 हजार, प्याज की 40 हजार और आलू की 15 हजार कट्टे रही। आलू चिप्स 1500 से 1600 ज्योति 1400 से 1500 आगरा 1100 से 1300 ज्योति मीडियम 1200 से 1300 गुल्ला 700 से 800 प्याज महाराष्ट्र 1500 से 1600 प्याज लोकल 1200 से 1300 एवरेज 800 से 900 गोल्टा 800 से 900 गोल्टी 700 से 800 लहसुन सुपर बोल्ड 4500 से 6000 मीडियम 3500 से 4000 बारिक 1500 से 2500 रुपए प्रति क्विंटल।