मध्य प्रदेश

MP SI BHARTI: मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती में हुआ बड़ा बदलाव, अब पीएससी की तर्ज पर होगी थानेदारों की भर्ती

Mp police bharti: मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों हेतु बड़ी खबर सामने आ रही है। मध्यप्रदेश पुलिस में 7 वर्ष बाद थानेदारों की भर्ती होने जा रही है। इस भर्ती में कुछ अहम बदलाव किए है। मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती (MP police requirement 2025) में अब पीएससी की तर्ज पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पुलिस भर्ती का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों को यह जानना बहुत आवश्यक है कि इस भर्ती में क्या एक्जाम पेटर्न रहेगा और योग्यता क्या रहेगी। इस भर्ती में आवेदन हेतु बदलाव के बाद अब उमीदवार को स्नातक पास अनिवार्य कर दिया गया है।

पुलिस भर्ती में पीएससी (PSC)की तर्ज पर होगा अभ्यर्थियों का चयन

मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती (MP Police bharti) 7 वर्ष बाद होने जा रही है ऐसे में इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार काफी उत्साहित है। इस भर्ती में अब पीएससी (PSC) तर्ज पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती में परीक्षा का सेलेब्स और पेटर्न बदलने के साथ शारीरिक परीक्षा के पेटर्न में भी बदलाव किया गया है। अभ्यर्थियों के अनुसार अब इस परीक्षा को पहले से कठिन कर दिया गया है।

शारीरिक और बौद्धिक कौशल के मापदंड पर किया जाएगा अभ्यर्थी का चयन

मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती (MP Police requirement) में बदलाव के बाद विभाग द्वारा पीएससी की तर्ज पर थानेदारों का शारीरिक और बौद्धिक कौशल से के मापदंड के आधार पर चयन किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक और कानूनी से जुड़ी जानकारी होना आवश्यक रहेगा।

अब तक इस प्रकार होती थी मध्यप्रदेश में थानेदारों की भर्ती

मध्य प्रदेश में पुरानी भर्ती प्रक्रिया 200 नंबर की परीक्षा में सफल अभ्यर्थी हेतु शारीरिक परीक्षा का आयोजन किया जाता था। इसके बाद साक्षात्कार लेकर अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट सूची जारी की जाती थी। लेकिन प्रशासन द्वारा अब पुलिस भर्ती में कई बड़े बदलाव किए गए हैं।

नए नियमो के अनुसार अब भर्ती का यह रहेगा पेटर्न

नए नियमो के अनुसार अब सबसे पहले 100 अंकों की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद पदों की संख्या के अनुसार 10 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। पाठकों की जानकारी के लिए बता दें कि नई नियमों के अनुसार प्री परीक्षा में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी ही दूसरा पेपर दे सकेगा।

दूसरे चरण में होंगे 300 -300 अंक के दो पेपर

मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती के दूसरे चरण में अभ्यर्थियों हेतु
300 -300 अंकों की अलग-अलग सिलेबस के अनुसार परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को सफल होने हेतु B सेलेब्स के आधार पर तैयारी करनी होगी।
प्रथम पेपर में अब इतिहास, भारतीय समाज तथा खंड ब में गर्वनेंस, संविधान, कानून से संबंधित पर्सन पूछे जायेगा।
जानकारी के अनुसार दूसरे प्रश्नपत्र में करंट अफेयर्स, अर्थशास्त्र, तकनीक और पर्यावरण के अलावा रीजनिंग, डाटा इंटरप्रिटेशन से संबंधित होगे।

अभ्यर्थियों को देनी 100 अंकों की शारीरिक परीक्षा

इस भर्ती में शारीरिक परीक्षा में तीसरे चरण में होगी। अभ्यार्थियों को इस परीक्षा में अब 100 अंकों की परीक्षा देनी होगी। हम आपको बता दें कि पिछली भर्ती में 800 मीटर दौड़ ही शारीरिक भर्ती होती थी। लेकिन अब नए नियमो के अनुसार दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद सहित शारीरिक परीक्षा 100 अंकों की देनी होगी। जिसमें 40 अंक दौड़, 30 अंक गोला फेंक और 30 अंक लंबी कूद के रखे गए हैं। इस प्रकार शारीरिक परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।

Back to top button