IMD Weather Update: कड़ाके की ठंढ का एहसास करा रहा है मौसम, एमपी, राजस्थान दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत का धड़ाम हुआ पारा, पहाड़ों पर बर्फबारी; जानें आपके राज्यों का हाल
IMD Weather Update: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई का असर कई राज्यों में देखने में देखने को मिला है। बर्फबारी का पूरा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर में तापमान में काफी गिरावट आई है।
मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी में ठंढी हवाओं का दौर रहा है। वहीँ अब दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और रात में 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। ठंड का असर आज भी बना रहेगा।
यूपी का मौसम भी बदला बदला सा
अधिक जानकारी के लिए बता दे की पश्चिमी विक्षोभ के कारण यूपी के पहाड़ों से ठंडी हवाएं आ रही हैं, जिससे अलीगढ़, मथुरा, आगरा, सहारनपुर, मेरठ और अन्य जिलों में तापमान में गिरावट आई है।
सुबह और रात की ठंडी हवाओं ने फिर से लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर दिया। राजस्थान में कुछ ही दिनों में गर्मी बढ़ने लगेगी। राजस्थान में मौसम शुष्क और ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। जिससे प्रदेशों में एक बार फिर ठंढ का एहसास होगा।
मुंबई में बढ़ा तापमान
मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में तापमान बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी का एहसास होगा। इसके अलावा, इस सप्ताह से लू जैसी स्थिति बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, हवा की गति धीरे-धीरे कम होगी। उत्तराखंड में मौसम शुष्क उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक तेज धूप है।
इससे तापमान में तेज वृद्धि होती है। दून का अधिकतम तापमान 24 घंटे के भीतर तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि दिन भर आसमान साफ रहा, लेकिन बर्फ पिघलने से निचले इलाकों में ठंडी हवाएं चली।
अधिकांश स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री कम रहा। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि दिन और रात के पारे के बीच का अंतर बढ़ जाता है। आज भी मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।