mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

पति ने अपनी पत्नी का गला काट की जघन्य हत्या, मां को भी किया घायल, आरोपी फरार

रतलाम,20अप्रैल(इ खबर टुडे)। शहर के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने के नयागांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास रात करीब साढ़े तीन बजे जघन्य हत्याकांड की वारदात हो गई। एक सिरफिरे युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी और अपनी ही मां पर भी वार कर उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने देखा और उसका पीछा किया लेकिन वे उसे पकड़़ नहीं पाए।

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने के टीआई राजेंद्र वर्मा ने बताया सुबह करीब चार बजे सूचना मिली कि नयागांव राधाकृष्ण मंदिर के पास एक महिला की हत्या हो गई। महिला मानकुंवर पति हीरासिंह (45) और उसकी सास धन्नाबाई पति बाबूसिंह (75) लहुलुहान अवस्था में घर में पड़े थे। मानकुंवर का गला काटा हुआ था और धन्नाबाई के शरीर पर कई जगह चोंटों के निशान पाए गए।

महिला मानकुंवर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि धन्नाबाई गंभीर हालत में पड़ी थी। महिला को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। मानकुंवर का पीएम कराया जा रहा है।पतरे तोडक़र घुसा अंदरआसपास के लोगों के अनुसार सास और बहु कच्चे मकान में ही रहते थे और पतरे की छप्पर लगी हुई है।

इसी पतरे की छप्पर को तोडक़र हीरासिंह रात करीब तीन बजे घर में घुसा और दोनों पर हमला कर दिया। हमले की आवाज से आसपास के लोग जागे। करीब चार बजे हीरासिंह घर से बाहर निकलकर जाने लगा तो लोगों ने उसके हाथ में हथियार देखा तो उसका पीछा किया लेकिन वह भाग निकला।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है I

Back to top button