mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

रतलाम / रेडक्रॉस सोसाइटी चैयरमेन महेंद्र गादिया का निधन, शहर में शोक की लहर, रविवार सुबह निवास स्थल से निकलेगी शव यात्रा

रतलाम,17 दिसंबर(इ खबर टुडे)। रेडक्रॉस सोसाइटी के चैयरमेन और समाज सेवी महेंद्र गादिया का शनिवार की रात को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। श्री गादिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के विभिन्न पदों पर रहे। श्री गादिया के निधन की खबर मिलते ही शहर में शोक लहार छा गई। उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह किया जाएगा।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दोपहर में उनकी तबीयत खराब हुई थी और उन्हें रतलाम के निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। चिकित्सों ने बताया की उनको हृदय घात हुआ था। काफी प्रयासों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। श्री गाड़िया के निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में जैन समाज सहित सामाजिक संस्थाओ से जुड़े लोग अस्पताल पहुंचे। समाजसेवी होने के साथ ही वे प्रसिद्ध कॉलोनाइजर भी थे। फिर भी उनका रुझान समाज सेवा में ही ज्यादा रहा। कोरोना काल में मरीजों की हर प्रकार से काफी सेवाएं और मदद की। उन्होंने रतलाम रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन रहते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में उन्होंने काफी मेहनत की। इसके साथ ही वर्तमान में वे मध्यप्रदेश रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य भी थे। श्री गाड़िया की अंतिम यात्रा रविवार सुबह उनके के निवास स्थल से निकलेगी, जहा से त्रिवेणी मुक्तिधाम पर का उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button