September 29, 2024

Ankur Abhiyan/अंकुर अभियान के अंतर्गत वीसी को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

रतलाम,05 जून (इ खबरटुडे)। अंकुर अभियान के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का आह्वान किया।

इस अवसर पर रतलाम एनआईसी कक्ष में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती मीनाक्षी सिंह, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, पर्यावरणविद भारत सरकार एमसीडीएच कमेटी सदस्य अशोक पाटीदार, पर्यावरण टोली प्रमुख कपिल व्यास, गायत्री परिवार से विकास सेहावल, इको क्लब महाविधालय प्रभारी प्रो. दिनेश जाधव, इको क्लब नोडल अधिकारी अशोक लोढ़ा, जिला मास्टर ट्रेनर्स कृष्णलाल शर्मा मौजूद थे।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने पौधरोपण किया
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने पौधारोपण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिराली जैन, सुश्री श्री मनीषा वास्कले, सुश्री कृतिका भीमावद, उपसंचालक उद्यानिकी पी.एस. कनेल, कार्यालय अधीक्षक रमाकांत उपाध्याय ने भी पौधारोपण किया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds