रतलाम

Ratlam news: रतलाम में प्रॉपर्टी खरीदना आज से हुआ महंगा, प्रॉपर्टी के लिए नई गाइड लागू, जानीए कहां पर कितने बढ़े जमीन के रेट

Ratlam property hike: रतलाम में 1 अप्रैल 2025 से प्रॉपर्टी के लिए नई गाइडलाइन लागू कर दी गई है। इस नई गाइडलाइन लागू होने के बाद जमीन खरीदना और भी महंगा हो गया है। जमीन खरीदने की नई गाइडलाइन लागू होने से पहले मार्च महीने के आखिरी दिन रात तक रजिस्ट्री कार्यालय खुल रहा और सुबह से रात तक लगभग 120 से अधिक रजिस्टरया हुई। रजिस्ट्री कार्यालय को करीब 1 करोड़ से भी अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।

रतलाम रजिस्ट्री कार्यालय में हर रोज लगभग 60 से 70 रजिस्ट्रियां होती है। जिन से 50 से 60 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त होता है। आज से प्रॉपर्टी की नई गाइडलाइन लागू होने के कारण कल वित्तीय वर्ष 24-25 के आखिरी दिन रजिस्ट्री करने वालों की भीड़ लगी हुई थी महलवाडा के रजिस्ट्री कार्यालय में रात 10:00 बजे तक 120 रजिस्ट्रियां हो पाई।

यहां पर होगी प्रॉपर्टी के रेट में बढ़ोतरी

रतलाम के 2774 लोकेशन में से 1553 लोकेशन में इस समय गाइडलाइन बढ़ेगी। 1553 लोकेशन में से 368 लोकेशन पर 1 से 10% की वृद्धि होगी और 732 लोकेशन में 11 से 20% वह 287 लोकेशन में 21 से 30% वृद्धि होने वाली है।

50 के लगभग कालोनियां व लोकेशन जुड़ेंगे

इनमें से सैलाना की 155, आलोट की 206 एवं जावरा की 697 लोकेशन में गाइडलाइन बढ़ाना प्रस्तावित हुआ है। रतलाम जिले में 48 नई कालोनियां और लोकेशन जुड़ेगी इन में रतलाम शहर की 40 कालोनियां लोकेशन शामिल की गई है।

रतलाम की यह लोकेशन होने वाली है शामिल

रतलाम की लोकेशन में एमपी 43, फूड प्लाजा, गोल्डन पार्क कॉलोनी, शुभम कुंज, सिटी एवेन्यू, मिथिला रत्न परिसर, सूरज विहार फेस 2, कटारिया सिटी ब्लॉक फेज, एस एस इंडस्ट्रियल पार्क,तिरुपति रेजिडेंस, मारुति परिसर, राज टाउनशिप पीने चल सिटी, ऋषभ प्रीमियम ,राज टाउनशिप, तिरुपति रेजिडेंसी, इंडस्ट्रियल पार्क , शुभम कुंज, सूरज विहार फेस 2, मिथिला रत्न परिसर, जे.जे. क्यूर रेजिडेंसी, सांवलिया मां कवलका रेजिडेंसी, एसआर इंफेरेटी,

1 तथा फेस 2, अमोकिंग हकीमिया कॉलोनी, शुभम विहार एनएक्स, माधव बाग, श्री बालाजी रेजिडेंसी, श्रीकृष्ण विहार, श्री सिद्धि विनायक फेस 7, बसंत श्री फेस टू न्यू बायपास रोड, बजलि, बिबड़ोद ,खेतलपुर ,सगोद, मथुरि ,तीतरी, करमदी, मांगरोल, जुलवानिया खारा खेड़ी शामिल है।

जावरा में इन प्रॉपर्टी के लोकेशन में बढ़ेंगे रेट

लालबाग , आदेश्वर रेजिडेंसी रोड, अर्निया पीथा मंडी, रोजाना, साथ ग्रीन सिटी और साथ में दो लाइन बाईपास पर शामिल की गई है।

सैलाना में केवल एक अयोध्या पुरम लोकेशन प्रस्तावित है।

आईए जानते हैं कहां पर कितनी महंगी होगी जमीन

अपूर्व नगर में पहले 5800 और अब 6400

आदिनाथ कॉलोनी में पहले 4400 अब 5500

कल्याण नगर में पहले 4700 अब 5200, ग्लोब सिटी में पहले 7700 अब 8500 ,मालवा नगर में पहले 5800अब 7200, डोगरा नगर में पहले 4600अब 5500, बसंत श्री में पहले 5000 अब 6500, होमगार्ड कॉलोनी में पहले 4100 अब 5500,अभय नगर में पहले 5200 अब 6000 यह जानकारी रजिस्टर कार्यालय के अनुसार प्रति वर्ग फीट की है।

Back to top button