mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

Rape/रतलाम/ रिश्ते हुए तार-तार /छोटे भाई की पत्नी के साथ बड़े भाई ने किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

रतलाम,12 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। रतलाम जिले में मंगलवार को एक ऐसा मामला सामने आया ,जिसने खून के रिश्तो को भी तार-तार कर दिया। जहा एक भाई ने अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुनिया निवासी आरोपी अम्बाराम पिता धन्ना 40 वर्षीय 09 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे कनेरी गांव पहुंचा और अपने छोटे भाई के घर में उसकी पत्नी को अकेला पाकर उसके साथ जोर-जबरदस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता का पति बाजार गया हुआ था और पीड़िता घर में अकेली थी। आरोपी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर मौके से फ़रार हो गया।

पति के घर लौटने पर पीड़िता ने अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी पति को दी। जिसके बाद दोनों डीडी नगर थाने पर पहुंचे और आरोपी जेठ के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी अम्बाराम के खिलाफ धारा 376 और 450 के तहत प्रकरण दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button