mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

भाजपा के नए जोगणिया माता मंडल सहित 4 मंडलों के नए अध्यक्ष नियुक्त, जिला कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति

रतलाम 10 जून(इ खबर टुडे)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा की अनुशंसा पर रतलाम जिले मे आलोट विधानसभा के नए जोगणिया माता मंडल का गठन किया है। इस मंडल मे संभाग प्रभारी आलोक शर्मा, और जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की सहमति से शांतिलाल पाटीदार को पहला मंडल अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने रतलाम जिले के 3 मंडलों मे भी नवीन अध्यक्ष नियुक्त किए है। धराड़ मे राकेश पाटीदार (बारिया), रावटी मे शक्ति सिंह चौहान तथा आलोट मे दिलीप सिंह डोडिया मंडल अध्यक्ष बनाए गए है।

जिला कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने उज्जैन संभाग प्रभारी आलोक शर्मा एवं जिला प्रभारी श्री प्रदीप पांण्डेय की सहमति से जिला कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति की हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष आन्नदीलाल राठौर, विक्रम सिंह आंजना, अम्बाराम गरवाल, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किए गए है।

Related Articles

Back to top button