September 19, 2024

वाहन चैकिंग के नाम पर भाजपा नेता के साथ क्रूरतापूर्ण मारपीट,हाईवे पर चक्काजाम,दो पुलिसकर्मी सस्पैण्ड(देखिए लाइव विडियो)

रतलाम,30 अगस्त,(इ खबरटुडे)। जिले के जावरा कस्बे में वाहन चैकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा एक भाजपा नेता के साथ की गई क्रूरतापूर्ण मारपीट के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों नें नीमच रतलाम फोरलेन हाईवे जाम कर दिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पंहुच कर दोषी पुलिस अधिकारियों को सस्पैण्ड करने के आदेश जारी किए तब जाकर मामला सान्त हुआ। घायल भाजपा नेता को मेडिकल कालेज रतलाम रैफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,भाजपा नगर मण्डल पिपलौदा के कार्यकारिणी सदस्य देवीसिंह गूर्जर अपने परिवार के साथ जावरा चौपाटी से मोटर साईकिल से जा रहे थे। जावरा चौपाटी पर वाहन चैकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों ने वाहन चैकिंग के नाम पर दोवीसिंह गूर्जर को रोका और उनके साथ अमानवीय तरीके से मारपीट की गई। पुलिसकर्मियों द्वारा की गई इस मारपीट से देवीसिंह गूर्जर बुरी तरह घायल हो गए और बेहोश हो गए।

इस बात की जानकारी मिलते ही उनके समर्थक मौके पर पंहुच गए और पुलिस की क्रूरता के विरोध में लोगों ने चक्काजाम कर दिया। फोरलेन हाईवे पर चक्काजाम से फोरलेन के दोनो तरफ कई किलोमीटर तक लम्बा जाम लग गया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुचे। घटना में शामिल दो पुलिस कर्मियों “जिनके नाम हीरालाल परमार और दशरथ माली बताए गए है”, को निलम्बित कर दिया गया है।

मौके पर जावरा एसडीएम समेत पुलिस और प्रशासन के अनेक अधिकारी मौके पर पंहुच गए थे। करीब दो घण्टे बाद हाईवे का चक्काजाम समाप्त हुआ और फोरलेन का यातायात सामान्य हो पाया।

You may have missed