मनोरंजन

Bhojpuri Song: भोजपुरी हिट मशीन खेसारी लाल और काजल राघवानी का यह गाना हुआ 441 मिलियन पार, देखें वीडियो

Khesari Lal Kajal Raghavani song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हिट मशीन खेसारी लाल और काजल राघवानी का एक गाना लोगों के दिलों पर खूब राज कर रहा है। इस जोड़ी का भोजपुरी भाषा में गया गया ‘पागल बनाइबे’ गाना यूट्यूब पर 441 मिलियन पार हो चुका है।

इस गाने को आज भी बिहार के साथ-साथ देश के नए राज्यों में भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। यहीं कारण है कि यूट्यूब पर पागल बनाइबे गाने को लोगों द्वारा बार-बार देखा जा रहा है।

खेसारी लाल और काजल राघवानी की जोड़ी को भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट मशीन भी बोला जाता है। लोग इस जोड़ी के गानों को खूब पसंद करते हैं।

भोजपुरी भाषा के ‘पागल बनाइबे’ गाने को धनंजय मिश्रा ने दिया है म्यूजिक

खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह की आवाज में कई वर्ष पहले गाया गया भोजपुरी भाषा में ‘पागल बनाइबे’ गाना आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है।

इस गाने में खेसारी लाल यादव काजल राघवानी की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। गाने को म्यूजिक धनंजय मिश्रा द्वारा द्वारा दिया गया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
भोजपुरी भाषा के ‘पागल बनाइबे’ गाने के लिरिक्स आजाद सिंह द्वारा लिखे गए हैं।

गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के डांस को भी लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। यही कारण है कि यूट्यूब पर अब तक इस गाने को अब तक करोड़ों लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

5 साल तक रिलेशन में रहने के बाद खेसारी लाल और काजल राघवानी हुए थे अलग

भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट जोड़ी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी 5 साल तक रिलेशन में भी रह चुके हैं। उन दिनों यह अफवाह भी खूब बड़ी थी कि काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन बाद में दोनों ने यह रिश्ता खत्म कर दिया।

पाठकों को बता दें कि बिहार के छपरा जिले के रहने वाले भोजपुरी सुपरस्टार और हिट मशीन खेसारी लाल यादव पर एक्ट्रेस काजल राघवानी ने उस दौरान गंभीर आरोप भी लगाए थे।

काजल ने उस समय एक टीवी चैनल से बातचीत में बड़ा दावा करते हुए कहा था कि खेसारी लाल यादव पर्दे के सामने और परदे के पीछे बिल्कुल अलग हैं। उस दौरान उन्होंने खेसारी लाल पर और भी कई गंभीर रोक लगाए थे।

जिसके चलते इन दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था। रिश्ता खत्म होने की बात पर खेसारी लाल यादव ने कहा था कि हम दोनों के बीच में कभी प्यार था ही नहीं।

Back to top button