mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

भास्कर लक्षकार होंगे रतलाम के नए कलेक्टर;आदेश जारी

भोपाल,13 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी भास्कर लक्षकार रतलाम के नए कलेक्टर होंगे। इसी के साथ कर्मवीर शर्मा को खरगोन का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने रतलाम और खरगोन के कलेक्टरों का दो दिन पूर्व तबादला कर दिया था। रतलाम कलेक्टर का प्रभार जिला पंचायत सीईओ को सौंपा गया था। आज प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भास्कर लक्षकार को रतलाम और कर्मवीर शर्मा को खरगोन कलेक्टर बनाने सम्बन्धी आदेश जारी कर दिए गए। दोनो अधिकारी जल्दी ही अपना कार्यभार ग्र्रहण करेंगे।

Related Articles

Back to top button