September 20, 2024

स्वतंत्रता दिवस से पहले अभिभाषकों और जिला प्रशासन के अधिकारियो ने निकाली तिरंगा वाहन रैली, अभिभाषकों की रैली में सैकडों वकील हुए शामिल (देखिए लाइव विडीयो)

रतलाम,14 अगस्त (इ खबरटुडे) स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस से पहले ही तिरंगे को लेकर विभिन्न आयोजन किए जा रहे है। इसी कडी में जिला अभिभाषक संघ द्वारा बुधवार को अभिभाषकों की तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया,जिसमें बडी संख्या में वकील शामिल हुए। वही दूसरी ओर जिला प्रशासन के अधिकारियो ने चार पहिया वाहन रैली निकाली जिसमे कलेक्टर राजेश बाथम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा समेत पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

वकीलो की तिरंगा वाहन रैली दोपहर तीन बजे जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ हुई। तिरंगा रैली में बडी संख्या में महिला व पुरुष एडवोकेट शामिल हुए। दोपहिया वाहनों की इस रैली में शामिल अधिकांश अधिवक्ता अपने हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे और भारत माता की जय जयकार की जा रही थी। वाहन रैली में कुछ चार पहिया भी शामिल थे।

जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ हुई तिरंगा वाहन रैली छत्रीपुल,नगर निगम,नाहर पुरा,डालूमोदी बाजार,दौलत गंज,घाँस बाजार,चौमुखी पुल,चांदनी चौक,तोपखाना,गणेश देवरी,रानीजी का मंदिर,शहर सराय,महाराणा प्रताप चौराहा,लोकेन्द्र टॉकीज से होते हुए ,न्यू रोड,दो बती,स्टेशन रोड ,लोकेन्द्र भवन कंपाउंड होकर पुनः पंचायत तिराहा पर पंहुची। रैली के समापन अवसर पर सभी अभिभाषकों ने वन्दे मातरम का सामूहिक गायन कर रैली को विसर्जित किया ।

वकीलों की तिरंगा वाहन रैली में जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राजीव उबी सचिव लोकेंद्र सिंह गहलोत उपाध्यक्ष पंकज कटकानी,एडवोकेट संजय पवार सुनील लखोटिया सुनील पारीख नरेंद्र सिंह चौहान राजेंद्र कुमार श्रीवास सुरेश वर्मा समरथ पाटीदार पाटीदार राजेश बाथम राकेश शर्मा शैलेंद्र सोलंकी धर्मेंद्र सिंह चौहान जीवन मेहता राजेंद्र सिंह चौहान संतोष त्रिपाठी प्रकाश राव पवार,दशरथ पाटीदार तथा महिला अभिभाषक प्रीति सोलंकी,दीक्षा नागौरे,नीलू रायकवार ,रुचि जोशी ,शिल्पा जोशी ,अंजना राणा ,रेखा सांखला ,कृष्णा मीणा ,अदिति दवेसर,नीलम सभरवाल समेत अनेक अभिभाषक उपस्थित थे।

तिरंगा रैलियों की श्रृंखला में बुधवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने ही तिरंगा वाहन रैली निकाली। इस वाहन रैली में बड़ी सांख्य में चार पहिया वाहन शामिल थे। इस रैली की खासियत ये थी कि सभी वाहन खुली छत वाले वाहन थे जिनमे प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी हाथो में तिरंगा लेकर खड़े थे।

कलेक्टोरेट परिसर से प्रारम्भ हुई रैली नगर के सभी प्रमुख मार्गो से गुजरी। रैली का दोबत्ती चौराहे पर जुबिन जैन मित्र मंडल द्वारा मंच लगाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित थे। मंच पर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा और एएसपी राकेश खाखा का अभिनन्दन किया गया। रैली के साथ देशभक्ति गीत बजाये जा रहे थे।

You may have missed