September 28, 2024

Triple Talaq Case : पहली बीबी के रहते दूसरी से निकाह किया,नई बीबी भडकी तो तीन तलाक बोलकर घर से निकाला; पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज

रतलाम,27 सितम्बर (इ खबरटुडे)। जिले के जावरा में एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा अपनी दूसरी पत्नी को तीन तलाक बोलकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। आरोपी पति ने पहली पत्नी के होते हुए दूसरा निकाह किया था,और दूसरी बीबी को अपने शादीशुदा होने की जानकारी नहीं दी थी। जब दूसरी बीबी को शौहर के पहले से शादी शुदा होने का पता चला तो वो भडक गई। आरोपी शौहर ने उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीडीत महिला की रिपोर्ट पर पति के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार,जाल रोड उंटखाना जावरा निवासी रफीक मोहम्मद पिता वहीद खान 25 ने करीब चार साल पहले खाचरौद निवासी शबनम बी से निकाह किया था। रफीक शबनम से निकाह करने से पहले भी एक निकाह कर चुका था। लेकिन उसने यह बात शबनम बी से छुपा कर रखी थी। रफीक की पहली बीबी अपने मायके मन्दसौर में रह रही थी। कुछ दिनों पहले रफीक की दूसरी बीबी शबनम खाचरौद स्थित अपने मायके गई थी,तब उसकी पहली बीबी रफीक के घर जावरा आ गई थी।

शबनम जब अपने मायके से लौटकर जावरा अपने ससुराल आई,तो उसने घर में एक नई औरत को देखा। जब उसने शौहर से महिला के बारे में पूछा तो रफीक ने उसे बताया कि वह उसकी पहली बीबी है। इस बात को लेकर शबनम अपने शौहर पर जमकर भडकी। रफीक मोहम्मद ने शबनम से कहा कि अगर उसे रहना है,तो पहली बीबी के साथ ही रहना पडेगा। जब शबनम इस बात के लिए तैयार नहीं हुई,तो आरोपी रफीक मोहम्मद ने उसे तीन तलाक बोलकर तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया।

शबनम बी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना जावरा शहर पर आरोपी रफीक मोहम्मद के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिनियम 2019 की धारा 3/4 का आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। प्रकरण के विवेचना अधिकारी एएसआई राजू परिहार ने बताया कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds