April 20, 2024

भाजयुमो ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को दी श्रद्धाजंलि

रतलाम,30 जुलाई(इ खबरटुडे)। देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को याद करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला इकाई ने सभा आयोजित श्रद्धाजंलि अर्पित की। श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर हुआ।
सभा के दौरान महापौर डॉ. सुनीता यार्दे ने कहा कि, डॉ. कलाम में गजब की ऊर्जा थी, वे जीवन के 83 बसंत देखने के बाद भी युवाओं को मजबूत बनाने के लिए आखिर सांस तक काम करते रहे। उनकी सोच थी कि युवाओं को मजबूत बनाया जाए तो निश्चित ही देश अपने आप मजबूत हो जाएंगा। युवा को डॉ. कलाम के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष बलवंत भाटी ने कहा कि, डॉ. कलाम की सोच बहुत बडी थी, इसलिये उन्होंने पहले की कहा दिया था कि, मेरी जब भी मृत्यु हो उस दिन अवकाश ना रखते हुए उस दिन और अधिक कार्य किया जाए। ताकि देश प्रगति की ओर निरंतर अग्रर होता रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम के जीवन चिरित्र का विस्तार से वर्णन किया। सभा में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक चौटाला, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, कार्यलय मंत्री राकेश मिश्रा, सूरजमल जैन मंडल अध्यक्ष विश्वमोहन लोढा ने अपने-अपने विचार रखें। सभा के अंत में सभी ने दो मिनिट का मौन रखकर देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. कलाम को श्रद्धाजंलि अर्पित की।
इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राकेश नागर, यश जैन, जिला मंत्री विपल्लव जैन, विजय टेलर सहित भाजयुमों के सभी मंडलों के अध्यक्ष सहित जिला भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds