March 28, 2024

महिला के जीवन की हर अवस्था में उपयोगी है सोनोग्राफी

आरओजीएस द्वारा आयोजित बैठक में डॉ. शाह ने कहा।

रतलाम28 अप्रैल(इ खबरटुडे)। महिला के जीवन की हर अवस्था में सोनोग्राफी का महत्वपूर्ण उपयोग है। सोनोग्राफी के माध्यम से महिला के शरीर के अंदर कौन सा रोग है या पनप रहा है इसका पता आसानी से लग जाता है। समय पर रोग का पता चल जाने से डॉक्टर उस मर्ज की इलाज कर महिला को स्वस्थ कर देती है। यदि सोनोग्राफी की व्यवस्था नहीं होता तो हो सकता है महिला में जटिल रोग का तब पता चलता है जब वह उपचार की सीमा से बाहर हो जाता है।
यह बात मुबंई के भारतीय सोनोग्राफी कॉलेज के डीन डॉ. पीके शाह ने कही। डॉ. शाह रतलाम की स्त्री रोग विशेषज्ञों की संस्था आरओजीएस द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में रतलाम की स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हुई थी। बैठक में पीसीएनडीटी एक्ट को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में प्रारंभ आरओजीएस संस्था अध्यक्ष डॉ. डॉली मेहरा ने बताया कि, रतलाम स्त्री रोग विशेषज्ञ की संस्था आरओजीएस द्वारा समय-समय पर महिला के स्वास्थ परीक्षण के लिए नि:शुल्क कैम्प का आयोजन तो किया ही जा रहा है, साथ चिकित्सा शिक्षा भी प्रदान की जा रही है। बैठक में रतलाम जिले की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टरो के अलावा अन्य शहर की महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक भी मौजूद थी। अंत में आभार आरओजीएस संस्था सचिव डॉ. शैफाली शाह ने माना।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds