April 18, 2024

प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान का सबसे महत्वपूर्ण अंग है सफाईकर्मी

म.प्र. सफाई कर्मचारी संघ की राज्य-स्तरीय बैठक में श्रम मंत्री श्री आर्य

भोपाल,29 मार्च(इ खबरटुडे) ।  श्रम मंत्री  अंतर सिंह आर्य ने कहा है कि वाल्मीकी समाज महान है क्योंकि वे देश-प्रदेश में स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाते हैं। प्रदेश में समाज के लगभग दो लाख लोग हैं। श्री आर्य ने स्वच्छता अभियान में सफाई कर्मचारियों के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहाकि वे अभियान के सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के हर नागरिक के अंदर स्वच्छता की जिम्मेदारी अनुभव कराने का प्रयास कर रहे हैं। देश स्वच्छ होने से न केवल बीमारियाँ दूर रहेंगी, बल्कि विदेशों में छवि भी निखरेगी।

श्रम मंत्री आज यहाँ मध्यप्रदेश श्रमजीवी सफाई कर्मचारी संघ की राज्य-स्तरीय कार्य-समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री  सुल्तान सिंह शेखावत, मध्यप्रदेश श्रमजीवी सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगदीश रानवे, जगदीश टांक, सुरेश थांवरिया सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अंतर सिंह आर्य को बैठक में संघ ने वर्ग की समस्याओं और उत्थान से संबंधित ज्ञापन सौंपा। श्रम मंत्री ने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नगरीय प्रशासन मंत्री के साथ मिलकर सभी प्रस्तावों पर विचार कर जायज माँगें पूरी करवाने का प्रयास करेंगे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds