April 17, 2024

रतलाम बन्द पूरी तरह सफल,छिटपुट विवाद भी हुए

रतलाम,31 मई (इ खबरटुडे)। पेट्रोल की कीमतों में भारी वृध्दि के खिलाफ भारत बंद के आह्वान पर आज रतलाम भी पूरी तरह बंद रहा। पेट्रोल मूल्यवृध्दि के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक ओर जहां नगर सेवा को बाधित किया वहीं खानपान की दुकानों को भी जबरन बंद करवाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी कर मूल्यवृध्दि को वापस लेने की पूरजोर मांग की।

पेट्रोल कीमत में हुई बढ़ोतरी के विरोध के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलसुबह 6.30 बजे से ही शहर में घूमना शुरू कर दिया था। भाजपा नेता  महेन्द्र कोठारी, आरडीए अध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, निगमाध्यक्ष दिनेश पोरवाल, अशोक चौटाला, बजरंग पुरोहित, मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, पार्षद पवन सोमानी, हरेम्बर सिंह, मुन्नालाल शर्मा, नितीन लोढ़ा, प्रभु नेका, मधु शिरोड़कर, मंगल लोढ़ा, बद्रीलाल परिहार ने कार्यकर्ताओं के साथ  रैली के रूप में निकलकर दुकानदारों से पेट्रोल वृध्दि करने के खिलाफ व्यापार बंद कर समर्थन की अपील कर रहे थे। उधर, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता की दूसरी टोली शहर के बाहरी क्षेत्रों सहित नगर में वाहनों से निकलकर खुली दुकानों को बंद करवा रहे थे। बंद के दौरान आज सुबह कई स्थानों पर हाुतबाजी और मारपीट की नौबत भी आ गई।

लगातार घूम रही कार्यकर्ताओं की टोली सुबह जब पुन: लक्कड़पीठा क्षेत्र में पहुंची तो वहां एक चाय वाले पर नाराज होते हुए कहा कि बार-बार कह रहे हैं, समझ में नहीं आ रही है। तब दुकानदार भी नाराज हो गया और पत्थर लेकर कार्यकर्ताओं के सामने हो लिया।  तब कार्यकर्ताओँ ने उसकी भी धुनाई कर दी।  तभी पीछे से आ रहे विष्णु त्रिपाठी, दिनेश पोरवाल, गोविन्द काकानी झड़प देख रुके और बीचबचाव कर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाकर मामले को शांत किया।

टेम्पों वालों से भी झड़प

यही टोली घूमती हुई जब छत्रीपुल क्षेत्र में पहुंची तो उधर से आ रहे एक टेम्पों को रुकवाकर बैठी सवारियों को उतरवाया।  टेम्पों में बैठी महिला सवारियां तो उतर गई लेकिन आगे बैठा एक पुरुष से उतरने की बात को लेकर विवाद हो गया, तब पूर्व पार्षद अरुण राव ने बीच बचाव कर नाराज को समझाया।

नगर निगम तिराहे स्थित स्थित पेट्रोल पम्प को चालू देख कार्यकर्ता वहां पर भी पहुंच गए और नारेबाजी कर वहां रखे बेरिकेट्स गिरा दिए। बाद में पंप कर्मियों ने बंद करने की बात कही तब कार्यकर्ता वहां से आगे बढ़े।

 

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds