April 25, 2024

नवाचारों का प्रयोग कर गतिविधियों को बढाएं-कलेक्टर डा.गोयल

खरगौन के दल ने रतलाम की गतिविधियों का अवलोकन किया

रतलाम 26 फरवरी(इ खबरटुडे)।  नवाचार का प्रयोग कर शासकीय योजनाओं के तहत संचालित गतिविधियों को बढाया जा सकता है।इसके लिए एक्सपोजर विजिट जैसे प्रयास सराहनीय है। इस तरह की गतिविधियों से कुपोषण एवं मात्र मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। अन्य जिलों की कार्य प्रणाली का अध्ययन कर अपने जिले में उसे क्रियान्वित किया जाना चाहिए। उक्त विचार कलेक्टर डा.संजय गोयल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में व्यक्त किए।
खरगौन जिले से रतलाम के एक्सपोजर विजिट पर आए दल के 40 सदस्यों को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में बच्चों एवं गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि अपने जिले में जो गतिविधिया संचालित हो रही है उसे यहां के अमले के साथ साझा करें और यहां जो नवाचार हो रहा है उसे अपने जिले में क्रियान्वित करने की कोशिश करें।इस तरह गतिविधियों में प्रगति लाई जा सकती है।महापौर डा.सुनीता यार्दे ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति सचेत रहना चाहिए। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरजिन्दरसिंह ने कहा कि इस तरह के संयुक्त प्रयासों से विभागीय उद्देश्य की पूर्ति होगी और कुपोषण से लडने में कामयाबी मिलेगी।सामाजिक संस्था से जुडी डा.लीला जोशी ने किशोरी बालिकाओं और महिलाओं में खून की कमी से होने वाले रोगों तथा उपायों के बारे में जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि एकीकृत बाल विकास सेवा मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में पर्यवेक्षक एवं आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के अन्य जिलों में भ्रमण कराए जा रहे है। खरगौन से आए दल ने रतलाम में विभाग की संस्थाओं का अवलोकन भी किया। इस दौरान स्थानीय विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds