April 20, 2024

रतलाम जनपद अजा महिला जबकि जावरा सामान्य

जनपद और जिला पंचायत का आरक्षण संपन्न

रतलाम,28 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। जिले की छ: जनपद पंचायतों तथा जिला पंचायत के 16 वार्डो के लिए आरक्षण की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी की गई। जिला पंचायत सीईओ अपर कलेक्टर हरजिन्दर सिंह द्वारा संपादित आरक्षण प्रक्रिया में जहां रतलाम जनपद अध्यक्ष का पद अजा महिला के लिए आरक्षित हुआ है,वहीं जावरा जनपद सामान्य अनारक्षित वर्ग को गया है। इसी तरह पिपलौदा जनपद पंचायत के अध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसी तरह जिला पंचायत का वार्ड क्र 1 रतलाम सामान्य अनारक्षित वर्ग का हुआ है।

पदों के आरक्षण की प्रक्रिया मंगलवार को जिला पंचायत परिसर में जनप्रतिनिधियों तथा पत्रकारों की उपस्थिति में संपन्न की गई। जिले की 06 जनपद पंचायत के अध्यक्षो एवं जिला पचांयत के 16 निर्वाचन क्षैत्रो का आरक्षण की कार्यवाही नियमानुसार चक्रानुक्रम रोटेशन से संपन्न की गई।

 

आरक्षण कार्यवाही उपरांत स्थिति ‘-

जनपद पंचायत अध्यक्ष

जनपद पंचायत का नाम

जिस वर्ग के लिये अध्यक्ष पद आरक्षित है का विवरण

जिस वर्ग महिला अध्यक्ष के लिये आरक्षित है का विवरण

1

 

2

 

3

 

रतलाम अजा महिला
आलोट अनारक्षित मुक्त
पिपलोदा अनारक्षित महिला
जावरा अनारक्षित मुक्त
बाजना अजजा महिला
सैलाना अजजा मुक्त
जिला पंचायत निर्वाचन क्षैत्र         

जिला पंचायत का नाम

निर्वाचन क्षेत्र क्र.

जिस वर्ग के सदस्य के लिये आरक्षित है का विवरण

जिस वर्ग महिला के लिये आरक्षित है का विवरण

1

 

2

 

3

 

4

 

रतलाम 1 रतलाम अनारक्षित मुक्त
2 रतलाम पिछडा वर्ग महिला
3 रतलाम अजजा महिला
4 रतलाम अजजा मुक्त
5 आलोट पिछडा वर्ग महिला
6 आलोट पिछडा वर्ग मुक्त
7 आलोट अनारक्षित मुक्त
8 जावरा पिछडा वर्ग मुक्त
9 जावरा अजा मुक्त
10जावरा/पिपलोदा/रतलाम अजा महिला
11 पिपलोदा अनारक्षित महिला
12 पिपलोदा अनारक्षित महिला
13 बाजना अजजा महिला
14 बाजना अजजा मुक्त
15 सैलाना/बाजना अजजा महिला
16 सैलाना अजजा मुक्त

 

 

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds