September 29, 2024

दमोह में तीसरे राउंड में भी कांग्रेस के अजय टंडन भाजपा प्रत्‍याशी से आगे

दमोह,02मई (इ खबरटुडे)। दमोह विधानसभा उपचुनाव में सुबह 8 बजे से पालिटेक्निक कालेज परिसर में डाक मतपत्राें की गणना के साथ मतगणना की प्रक्रिया जारी है। अभी तक तीसरे राउंड की मतगणना हो चुकी है, जिसमें कांग्रेस प्रत्‍याशी अजय टंडन 1815 मतों से आगे चल रहे हैं। कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके कर्मचारी ही मतगणना कर रहे हैं, इसके पहले इनका कोविड टैस्ट भी करवाया गया है। यहां 22 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन के बीच है। 17 अप्रैल को उपचुनाव में दमोह सीट पर कुल 59.81 फीसद मतदान हुआ था, जबकि इसके पहले 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में ये 74.45 फीसद था। पहले इस सीट पर राहुल सिंह लोधी कांग्रेस की ओर से विधायक थे, बाद में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और भाजपा का दामन थाम लिया। दमोह सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद भाजपा ने राहुल सिंह लोधी को ही यहां से अपना प्रत्याशी बनाया। अब आज मतगणना से तय होगा कि जनता उनके इस निर्णय का साथ दिया है या नहीं।

पहला राउंड

अजय टंडन, कांग्रेस – 2823 वोट मिले

राहुल सिंह लोधी, भाजपा – 2123 वोट मिले

कांग्रेस के अजय टंडन 700 वोट से आगे

दूसरा राउंड

अजय टंडन, कांग्रेस – 5977 वोट मिले

राहुल सिंह लोधी, भाजपा – 3397 वोट मिले

कांग्रेस के अजय टंडन 1480 वोट से आगे

तीसरा राउंंड

अजय टंडन, कांग्रेस – 8613 वोट मिले

राहुल सिंह लोधी, भाजपा – 6798 वोट मिले

कांग्रेस के अजय टंडन 1815 वोट से आगे

उपचुनाव में दोनों ही पार्टियों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चार बार दमोह में आम सभा करने आए थे वहीं उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दमोह में ही डेरा डाले रहे और कैबिनेट के सभी मंत्री और विधायकों ने भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया था। कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तीन बार दमोह आए थे और अजय टंडन के पक्ष में रोड शो भी किया था।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds