April 25, 2024

मुख्यमंत्री ने भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया

महाकाल से अच्छी बारिश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना

उज्जैन 14 जुलाई (इ खबरटुडे)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भगवान महाकालेश्वर का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। पूजन में उनकी पत्नी साधना सिंह व पुत्र कार्तिकेय भी साथ थे। भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन-अभिषेक पं.घनश्याम शर्मा एवं पुरोहितों के दल द्वारा विधि-विधान से करवाया गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन भी मौजूद थे। पूजन-अर्चन के उपरान्त श्री महाकालेश्वर मन्दिर परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने अच्छी बारिश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना भगवान महाकाल से की है। गर्भगृह में विधि-विधान से पूजन के उपरान्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नन्दी हॉल से भी पूजन-अभिषेक किया। पूजन उपरान्त कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर मन्दिर समिति अध्यक्ष बी.एम.शर्मा ने मुख्यमंत्री का शाल, श्रीफल एवं भगवान महाकाल का चित्र भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर नन्दी हॉल में विधायक मुकेश पण्ड¬ा, सतीश मालवीय, नगर अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी, प्रभारी संभागायुक्त के.सी.गुप्ता, आईजी वी.मधुकुमार, पुलिस अधीक्षक अनुराग, एडीएम अवधेश शर्मा, एएसपी राजेश व्यास, नगर निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष लालसिंह राणावत, पूर्व विधायक शिवनारायण जागीरदार, अशोक प्रजापत, संतोष यादव, जगदीश पांचाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds