April 24, 2024

म्यूनिख में हो रही इन्टर सोलर कॉन्फ्रेन्स में ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ल होंगे गेस्ट ऑफ ऑनर

150 देश के 2000 प्रतिनिधि लेंगे भाग

भोपाल 30 मई(इ खबरटुडे)। जर्मनी के म्यूनिख में 1 से 6 जून तक होने वाली विश्व की सबसे बड़ी इन्टर सोलर यूरोप 2014 प्रदर्शनी तथा कॉन्फ्रेन्स में मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे। ऊर्जा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हो रहे इस आयोजन में करीब 150 देश के 2000 प्रतिनिधि भाग लेंगे। साथ ही करीब 50 हजार से अधिक दर्शक प्रदर्शित तकनीक का अवलोकन करेंगे। इसका मकसद ऊर्जा आपूर्ति में सौर ऊर्जा का हिस्सा बढ़ाना है। ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ल जर्मनी के म्यूनिख में हो रही इन्टर सोलर कान्फ्रेंस में भाग लेने के लिए रवाना हो चुके है।

न्यू म्यूनिख ट्रेड फेयर सेन्टर में नब्बे हजार वर्ग मीटर से ज्यादा बड़े स्थल पर लगने वाली इस प्रदर्शनी में 1000 से ज्यादा संस्थाएँ अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगी। सम्मेलन में भारत सरकार का प्रतिनिधि-मंडल भी जाएगा, जिसमें प्रदेश सरकारों, विकासकों तथा निवेशकों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से निवेश हो रहा है। वर्ष 2013-14 में प्रदेश को देश में सबसे ज्यादा 306 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किये गये। वर्तमान में 1449 मेगावाट की 118 परियोजना पर विभिन्न स्तर पर कार्य चल रहा है। इस वर्ष लगभग 450 मेगावाट की परियोजनाएँ स्थापित होने की संभावना है। प्रदेश में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना संबंधी निवेश प्रस्ताव काफी संख्या में प्राप्त हो रहे हैं। प्रदेश आगामी वर्ष में इस क्षेत्र में अग्रिम प्रदेश होगा।

ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल को मुख्य कार्यपालक अधिकारी इन्टर सोलर कान्फ्रेंस यूरोप म्यूनिख ने प्रदेश में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कान्फ्रेंस तथा प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। सम्मेलन में अपर मुख्य सचिव नवकरणीय ऊर्जा एस.आर. मोहंती भी भाग लेंगे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds