March 29, 2024

झाबुआ में भाजपा बनाएगी कीर्तिमान,सरकार बनना तय

कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने कहा

झाबुआ 1 अप्रैल (इ खबरटुडे)। भारतीय जनता पार्टी इस लोकसभा चुनाव में पूरे देश में प्रचण्ड बहुमत के साथ केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बना रही है। 24 अप्रैल को मतदान के साथ ही इसका फैसला हो जाएगा। भाजपा का मिशन 272 प्लस पूरा होना तय है।रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट पर इस बार भाजपा को मतदाताओं का प्रचण्ड समर्थन मिल रहा है और भाजपा यहां जीत दर्ज कराकर कीर्तिमान बनाने जा रही है।
उक्त उद्बोधन स्थानीय उत्कृष्ट मैदान पर रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री अरविन्द मेनन ने करीब 25 हजार से अधिक नागरिकों की उपस्थिति में व्यक्त किए। जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे के मार्गदर्शन में 1 अप्रैल को रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन लोकसभा भाजपा प्रत्याशी दिलीपसिंह भूरिया, जिला प्रभारी मंत्री अन्तरसिंह आर्य, संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ, जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी एवं संसदीय क्षेत्र के सभी विधायकगण चेतन्य काश्यप, चुनाव संचालक लोकसभा क्षेत्र विधायक रतलाम शहर, सुश्री निर्मला भूरिया विधायक पेटलावद, मथुरालाल डामर विधायक रतलाम ग्रामीण, श्रीमती संगीता चारेल विधायक सैलाना, शांतिलाल बिलवाल विधायक झाबुआ, माधोसिंह डाबर विधायक जोबट, नागरसिंह चौहान विधायक अलीराजपुर के अलावा ननि महापौर शैलेन्द्र डागा, जिला पंचायत रतलाम अध्यक्ष निर्मला पाटीदार, पालक लोकसभा ईश्वरलाल पाटीदार, लोकसभा प्रभारी किशोर शाह, सहप्रभारी जिला उपाध्यक्ष मनोहर सेठिया, रतलाम भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, अनन्त पंवार, कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कल्याणसिंह डामोर, विस प्रभारी प्रवीण सुराना सहित बड़ी संख्या में तीनों जिलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री मेनन ने कहा कि कांतिलाल भूरिया ने लंबे समय से सांसद रहने के बाद भी संसदीय क्षेत्र में जनविकास के बजाए स्वविकास पर ज्यादा ध्यान दिया। रेलवे लाईन का भूमिपूजन कराया, किन्तु उनकी कुंडली में रेलवे लाईन शुरू करवाने का योग नही है, इसे दिलीपसिंह भूरिया पूरा करवाएंगे। आपने कहा कि म.प्र. में अनसूचित जनजाति क्षेत्रों की सीटों पर भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है और सैलाना जैसी सीट जिस पर कांग्रेस का 65 वर्षों से कब्जा रहा था, उसे भाजपा ने छीनकर कांग्रेस की पूरे संसदीय क्षेत्र में हालत पतली कर दी है।
श्री मेनन ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में किए जा रहे विकास का जिं भी करते हुए केन्द्र सरकार पर प्रदेश के साथ सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया। आपने कहा कि मोदीजी के प्रधानमंत्री बनते ही शिवराज और मोदी मिलकर तेजी से विकास करेंगे। भाजपा की जीत के लिए श्री मेनन ने कार्यकर्ताओं से झोंपड़ी-झोंपड़ी एवं खोपड़ंी-खोपड़ी तक भाजपा की बात प्रचारित करने का आह्वान किया।
कोषाध्यक्ष, रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने उद्बोधन में विधानसभा चुनाव में आठों सीटों पर भाजपा की प्रचण्ड जीत का जिकरते हुए कांतिलाल भूरिया पर 75 करोड़ की सांसद निधि के विकास कार्य नहीं करने तथा दुरुपयोग का आरोप लगाया। श्री काश्यप ने केन्द्र सरकार के घोटालों का विस्तार से जि करते कहा कि कांग्रेस एक परिवार की सम्पत्ति बन चुकी है। देश की दशा बिगाडने में नेहरू खानदान का ही हाथ रहा है और कांग्रेस 10, जनपथ के आदेश पर ही चलती है। आपने कहा कि नरेन्द्र मोदी दहाड़ते हैं जबकि पप्पू मेमने की तरह मिमियाता है। दिलीपसिंह भूरिया को हीरा बताते हुए श्री काश्यप ने उनकी प्रशंसा करते अटलजी की सरकार में भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।
पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने उद्बोधन में झाबुआ जिले के विकास में भाजपा के योगदान के बारे में विचार रखे। सम्मेलन को सर्वश्री शांतिलाल बिलवाल, मथुरालाल डामर, निर्मला भूरिया, माधोसिंह डाबर, श्रीमती संगीता चारेल, बजरंग पुरोहित ने भी संबोधित किया। संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेश दुबे ने किया। अन्त में भाजपा प्रत्याशी दिलीपसिंह भूरिया ने उद्बोधन में 67 साल की आजादी में केन्द्र की यूपीए सरकार की दिशाहीनता का जि किया। आपने कांतिलाल भूरिया द्वारा प्रधानमंत्री से रेलवे लाईन का शिलान्यास का जि करते हुए कांग्रेस और कांतिलाल को आड़े हाथों लिया। प्रदेश सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए आपने कहा कि कांग्रेस हार निश्चित है, मुझ पर आदिवासी एवं गैरआदिवासी के बीच भेदभाव का आरोप निराधार है। मैं सभी को साथ लेकर काम करने में विश्वास रखता हूं। उन्होेंने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के कमल निशान पर बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की।

इन्होंने ली भाजपा की सदस्यत

 प्रदेश संगठन मंत्री श्री मेनन की उपस्थिति में कांग्रेस की पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्षा रही श्रीमती स्वरुपबाई भाभर, ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष मनमोहन शाह, एडवोकेट अशोकसिंह राठौर, ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारी जितेन्द्रसिंह राठौर, जगदीश प्रजापत, सौभागसिंह चौहान, पत्रकार हेप्पी पडियार, पूर्व सरपंच मानसिंह निनामा एवं रमेश भूरिया ने भाजपा की सदस्यता ली। श्री मेनन ने उनका पुष्पमालाओं एवं भाजपा का दुपट्टा पहनाकर उन्हें भाजपा में प्रवेश दिलाया।  उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी ने दी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds