October 5, 2024

उज्जैन में मकर संक्रांति पर्व स्नान की व्यवस्था जांचेंगे मुख्य सचिव

पूर्व में हुई अव्यवस्था से घबराया प्रशासन सभी घाटों पर व्यवस्था में जूटा-

उज्जैन,12जनवरी(ई खबर टूडे)। मकर संक्रांति पर्व और स्नान की व्यवस्थाओं को जांचने के लिए रविवार को प्रदेश के मुख्य सचिव एस आर मोहंती उज्जैन पहुंच रहे हैं। वे बैठक में व्यवस्था की जानकारी लेने के बाद घाट पर पहुंच कर भी की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण और अवलोकन करेंगे।मुख्य सचिव अपने दौरे में जिला अस्पताल की कैंसर केयर युनिट का अवलोकन करने भी पहुंचेंगे।

प्रदेश का मुख्य सचिव बनने के बाद पहली बार उज्जैन आ रहे श्री मोहंती दोपहर में 12.45 बजे हेलीकाप्टर से उज्जैन पहुंचेंगे।उनके साथ एसीएस आर एस जुलानिया, प्रमोद अग्रवाल, पीएस विवेक अग्रवाल भी आएंगे। दोपहर 2 बजे बैठक में मुख्य सचिव मकर संक्राति पर्व की व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे। इसके बाद 3 बजे वे शिप्रा नदी के घाटों का निरीक्षण करने पहुंचेंगे। वहां से वे सिविल अस्पताल की केंसर युनिट का निरीक्षण करने पहुंचेंगे।अपरांन्ह 5 बजे वे हेलीकाप्टर से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

शनिश्चरी स्नान की अव्यवस्था से घबराया प्रशासन सभी घाटों पर व्यवस्था में जूटा-
5 जनवरी को शनिश्चरी अमावस्या पर त्रिवेणी स्नान के लिए श्रद्धालुओं को पानी का अभाव खला था। शिप्रा में पानी के अभाव के चलते त्रिवेणी पर फव्वारे लगाकर स्नान की व्यवस्था की गई थी जो कि अधुरी रह गई । जिसके चलते श्रद्धालुओं को गंदे पानी में स्नान के लिए मजबूर होना पड़ा था।

इस मुद्दे के तुल पकडने पर तत्कालीन कलेक्टर मनीषसिंह और संभागायुक्त एमबी ओझा का प्रदेश सरकार ने तबादला कर दिया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्य सचिव से शनिश्चरी अमावस्या स्नान की अव्यवस्था को लेकर प्रतिवेदन मांगा था जिसके आधार पर प्रदेश सरकार ने दोनों अधिकारियों को हटाया।

मकर संक्राति पर्व पर परंपराअनुसार रामघाट के साथ ही कुछ प्रमुख घाटों पर ही स्नान होता है। सनातनधर्मी उपाकर्म करते हैं। साथ ही श्रद्धालुओं का प्रमुख घाटों पर स्नान होता है। इस बार सभी घाटों पर स्नान की तैयारियां की जा रही है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds