April 26, 2024

स्वास्थ्य संचालक पहुंचे निरीक्षण करने

सुबह माधवनगर, दिन में तराना-ताजपुर-माकड़ोन
उपस्थिति कमजोर मिली, कई जगह नाराज हुए संचालक

उज्जैन 28 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की नब्ज जांचने आये संचालक अपने निरीक्षण के दूसरे दिन सुबह के समय माधवनगर अस्पताल की व्यवस्था जांचने पहुंचे थे। दिन में वे तराना-ताजपुर व माकड़ोन जैसे स्थलों पर निरीक्षण पर पहुंचे। सुबह उज्जैन के निरीक्षण में उपस्थिति कमजोर मिली थी। यही हालत दिनभर रही है। कुछ स्थानों पर लापरवाही के मुद्दे भी सामने आये हैं।
स्वास्थ्य संचालक और उज्जैन संभाग के प्रभारी डॉ. बी.एन. चौहान गुरुवार को अपने मासिक निरीक्षण पर उज्जैन आये थे। उन्होंने गुरुवार को मैराथन बैठक लेकर राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की थी। शुक्रवार को सुबह से डॉ. चौहान स्वास्थ्य केन्द्रों के निरीक्षण पर निकल पड़े थे। सबसे पहले उन्होंने जिला मुख्यालय के माधवनगर अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां उपस्थिति कमजोर सामने आई। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। इसके उपरांत श्री चौहान अपने स्टाफ के साथ ग्रामीण क्षेत्र की व्यवस्थाओं के हाल जानने के लिये रवाना हुए थे। उन्होंने दिन में ताजपुर, तराना और माकड़ोन के स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहुंचकर वहां के हालातों का जायजा लिया था। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अधिकारिक सूत्रों के अनुसार सभी केन्द्रों पर निरीक्षण में कमियां सामने आई हैं। कुछ मामलों को लेकर स्वास्थ्य संचालक ने अपनी नाराजगी भी दर्ज कराई। प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों में भी कुछ मामलों में स्वास्थ्य संचालक ने गलतियां निकालते हुए दोबारा इन गलतियों को न दोहराने की हिदायत दी है। अपने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य संचालक श्री चौहान ने पल्स पोलियो और राष्ट्रीय कार्यक्रम परिवार नियोजन में अधिक से अधिक लक्ष्य प्राप्ति को लेकर कर्मचारियों को सहयोग के लिये प्रेरित किया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds