April 24, 2024

माफियाओं के इशारों पर चल रही है सरकार

भूरिया और सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर लगाए आरोप

रतलाम,9 अप्रैल (इ खबरटुडे)। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कामकाज से जनता काफी परेशान है। सरकार को जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है, वह कुंभकरणी नींद में सो रही है। आमजन को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है और प्रदेश में दिन प्रतिदिन अपराध का ग्राफ बढाता जा रहा है। गुंडे बदमाशों का बोलबाला है और माफियाओं के इशारे पर सरकार अपना काम कर रही है। 

यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने सोमवार को विश्राम गृह पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह भी मौजूद थे। श्री भूरिया एवं श्री सिंह रतलाम में सैलाना क्षेत्र में होने वाले निकाय चुनाव के संबंध में बैठक लेने के सिलसिले में रतलाम आये थे।

नेताद्वय ने बताया कि, प्रदेश भाजपा सरकार बेटी बचाओं जैसे अभियान चलाकर केवल नौटंकी कर रही है। महिलाओं से प्रदेश सरकार को कोई लेना देना नहीं है। जिसका ताजा उदाहरण हाल में औरछा जिले में हुई घटना से सिध्द होता है। यहां उनकी की पार्टी के नेता की करतूत से परेशान होकर महिला ने स्वंय को आग लगा ली। लेकिन प्रदेश सरकार एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने उक्त घटना को कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं

नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने एक प्रश् के जवाब में कहा कि, जब से कांतिलाल भूरिया ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभाली है, तक निरंतर कांग्रेस प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस में किसी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है। सभी कांग्रेसजन एक सूत्रीय लक्ष्य लेकर चल रहे कि वर्ष 2013 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है। कांग्रेस अपनी नीति के अनुसार प्रदेश में किसी को बिना मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करे ही चुनाव मैदान में उतरेगी। इसको लेकर निरंतर पार्टी में ऊपरी स्तर पर विचार मंथन चल रहा है। पार्टी के हर कदम को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। ताकि सामने वाले दल पहले से सर्तक ना हो सकें।

दोष सिध्द कर दें तो इस्तीफा दे दूंगा

श्री सिंह ने कहा कि, भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक में उनके ऊपर जमीन हंडपने का आरोप लगाया गया है। यदि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मेरे द्वारा जमीन हडपने के मामले को सिध्द कर दे तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। लेकिन यदि दोष सिध्द नहीं होता है तो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा को चुरहट में जाकर लोगों से माफी मांगना पडेगी।

जल्द होगी कार्यकारिणी की घोषणा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री भूरिया ने एक प्रश् के उत्तर में कहा कि, प्रदेश के जिलों में जिला स्तर पर कार्यकारिणी घटित नहीं है वहां जल्द की कार्यकारिणी गठित कर घोषण कर दी जाएगी। उन्होंने रतलाम जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी के गठन में देरी को लेकर गुटबाजी की बातों का सिरे से खारिज कर दिया।

सशक्त उम्मीदवार का चयन करेंगे

पिछले विधानसभा चुनाव में रतलाम नगर में कांग्रेस प्रत्याशी को बहुत बुरी हार देखना पडी थी। इस बार भी चुनाव में कांग्रेस का यही हश्र ना हो। इसके जवाब ने नेताद्वय ने कहा कि, हम सभी के राय के बाद ऐसे सशक्त उम्मीदवार का चयन करेंगे जो मिशन 2013 में कांग्रेस को रतलाम से विजयश्री दिलाएंगा।

ये थे मौजूद

चर्चा के दौरान जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कोमल धुर्वे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष  डॉ. राजेश शर्मा, महिला प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती यास्मीन शैरानी सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds