April 24, 2024

RSS का विजयादशमी उत्सव,घोष की धुन पर निकले पथ संचलन का स्थान-स्थान पर स्वागत

रतलाम,30 सितंबर(ई ख़बर टुडे)। शुक्रवार को विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ द्वारा शहर में पथ संचलन निकाला गया। सर्व प्रथम शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय ग्राउण्ड में स्वंयसेवक पहुंचे,जहां  बौद्धिक हुआ। बौद्धिक के पश्चात  पथ संचलन निकाला।  शहर के प्रमुख मार्गो से निकले पथ संचलन का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
संघ के जिला प्रचार प्रमुख  सुरेन्द्र सिंह भामरा ने बताया कि  नगर में संघ ने विजयादशमी उत्सव परंपरागत रूप से मनाया । शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय मैदान पर हुए कार्यक्रम में मंच पर अतिथि के रूप में जैन संत गणीवर्य श्री प्रसन्नचंद्र जी महाराज साहब के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत बौद्धिक प्रमुख धीरसिंह पवैया व  विभाग संघ चालक माधव काकानी आसीन थे।
महाराज साहब ने अपने आशीर्वचन में कहा कि हमारी पूजा पद्धति भिन्न हो सकती है, परंतु अपना समग्र हिंदू समाज एक ही है। पुरातन समय में समाज को संगठित करने एवं संस्कृति की रक्षा करने के लिए महापुरुषों का समय-समय पर अवतरण हुआ है लेकिन वर्तमान में धर्म एवं संस्कृति की रक्षा करने वालो में एकमात्र राष्ट्र्रीय स्वयंसेवक संघ ही दिखाई देता है। संघ मजबूत होगा तो समग्र समाज मजबूत होगा, समाज मजबूत होगा तो संस्कृति मजबूत होगी। आगामी वर्षों में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 100 दिवसीय महोत्सव मनाया जाना चाहिए।
श्री धीर सिंह  ने अपने बौद्धिक में कहा कि विजयादशमी उत्सव समाज प्राचीन काल से ही राक्षसों पर दैवीय या बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया जाता है। दैव व राक्षस में मात्र व्रति का अंतर हैं। बुरे ध्येय को धारण कर कार्य करने वाले दुष्ट, आततायी, आतंकी आदि कहलाते हैं। श्रेष्ठ आचरण के कारण  मनुष्य ऋ षि, मुनि, साधू और संत कहलाता हैं। श्रेष्ठ आचरण मनुष्य में कैसे आये इसलिए डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवारजी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की,और भी अनेक संस्थाए हैं जो समाज के संगठन हेतु कार्य कर रही हैं।

बौध्दिक के बाद निकला पथसंचलन

बौद्धिक और प्रार्थना के पश्चात पथ संचलन का प्रचलन महाविद्यालय मैदान से हुआ। घोष की धुन पर निकले पथ संचलन में बड़ी सं या में स्वयंसेवक नई गणवेश में घोष की धुन पर कदमताल करते हुए निकले। नगर के मु य मार्गों से होते हुए पुन: महाविद्यालय मैदान पहुँचकर पथ संचलन का समापन हुआ। संचलन के मार्ग में स्थान-स्थान पर नगर के गणमान्य नागरिकों ने पुष्पवर्षा से पथ संचलन का स्वागत किया। पथ संचलन के दौरान बड़ी संख्या मेें पुलिस बल भी तैनात रहा।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने पंथ संचलन का स्वागत किया

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विजय दशमीं पर निकलने वाला पंथ संचलन का महलवाड़ा गेट के समीप मोर्चा द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर मोर्चा जिलाध्यक्ष सईद कुरैशी, सुरजमल जैन मंडल, महामंत्री गोपाल शर्मा, पूर्व पार्षद मोहन धबाई, मंडल उपाध्यक्ष राकेश परमार, हमीद खान, मंडल मंत्री मुबारिक शैरानी, अफजल स्टार, लतीफ शाकप, सलीम नेता, खुर्शीद आलम, शहजाद मेव, सलीम आरिफ, वाजिद बाबी, हुसैन कुरैशी, इमरान कुरैशी, मोसिन कुरैशी, अफजल कुरैशी, असीम व्यास, भैय्या कुरैशी आदि  उपस्थित थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds