March 29, 2024

लकड़ी के रथ में शहर भ्रमण पर निकले भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव

मंदसौर,31 जुलाई (इ खबरटुडे)। श्रावण के चौथे सोमवार पर 31 जुलाई को भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव की शाही सवारी निकली। लकड़ी के रथ में सवार होकर भगवान आशुतोष शहर का भ्रमण करने निकले। रथ को भक्तो ने अपने हाथों से खींची।

सवारी में इंदौर का 90 सदस्यों वाला राजकमल बैंड, मुंबई के नगाड़े , बैंड, झांकियां, बरसाना का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। सवारी में अखाड़ो, नृत्य करती बालिकाओ और 20 से अधिक चलित झांकियो ने समा बांध दिया। विभिन्न वेशभूषाओं में शिवभक्तों ने जयकारे लगाकर पूरे सवारी मार्ग को शिवमय कर दिया। सवारी को लेकर पूरे शहर मेें जबरदस्त उत्साह है। पूरा शहर होर्डिंग्स, धार्मिक पताकाओं एवं वंदनवारों से सजा हुआ है।

श्री पशुपतिनाथ महादेव प्रात:काल आरती मंडल के संरक्षक पं. दिलीप शर्मा, नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार के नेतृत्व में निकली शाही सवारी की शुरुआत सुबह 10 बजे मंदिर परिसर भगवान की रजत प्रतिमा का पूजन-अर्चन से हुई। विद्वान पंडितों के आचार्यत्व में सांसद सुधीर गुप्ता,विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव,एसपी मनोज कुमार सिंह सहित संत एवं समाजसेवी पूजन-अर्चन कर रजत प्रतिमा को रथ में विराजित कराया। यहाँ पुलिस जवानों ने भगवान को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया।

90 लोगों का राजकमल बेंड रहा आकर्षण का केंद्र
सवारी के मुख्य आकर्षण का केंद्र इंदौर का राजकमल बेंड रहा। जिसमें 90 व्यक्तियो ने अलग-अलग तरह से धार्मिक बेंड बजाएंगे। इसके अलावा पंजाबी ढोल,सिद्धि विनायक गणपति मुंबई का ढोल, डीजे एवं बालिकाओं महिलाओं का समूह भी सवारी में शामिल रहा। इसमे बालिकाए भी ढोल बज रही थी।बड़ी बालिकाओं और छोटी बालिकाओं सहित महिलाओं के अलग-अलग समूह वृंदावन और बरसाने का रास नृत्य कर रही थी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds