March 29, 2024

32 पटवारी, 12 लिपिक और दो जमादारों के स्थानांतरण

रतलाम 12 जुलाई(इ खबरटुडे)। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने जिले में पदस्थ पटवारियों और लिपिकों की नवीन पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किये हैं। नवीन आदेशानुसार 32 पटवारी, 12 लिपिकों और दो जमादारों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। संबंधित सभी अनुविभागीय अधिकारियों को स्थानांतरित किये गये पटवारियों और लिपिकों को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिये गये है। साथ ही कार्यालयों में स्थानांतरण आदेश के उपरांत अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले पटवारियों एवं लिपिकों की जानकारी भी तत्काल कलेक्टर कार्यालय केा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है।
कलेक्टर कार्यालय रतलाम से जारी आदेशानुसार 22 पटवारियों का प्रशासनिक स्थानांतरण किया गया हैं जबकि 12 पटवारियों का स्वेच्छिक स्थानांतरण किया गया है। जारी नवीन आदेशानुसार पटवारी पुजा गुजर को रावटी से रतलाम, देवीसिंह निनामा रतलाम से आलोट, सुरेन्द्र वर्मा रतलाम से सैलाना, देवीलाल कटारा रतलाम से पिपलोदा, अनवर मंसूरी जावरा से सैलाना, मनीष राठौर जावरा से ताल, अजय शिकारी जावरा से सैलाना, संगीता तिवारी जावरा से सैलाना, कैलाश माहेश्वरी सैलाना से जावरा, मोहनसिंह गामड़ सैलाना से रावटी, बहादुरसिंह डोडियार सैलाना से आलोट, कैलाश खराड़ी पिपलौदा से सैलाना, धीरज परमार रावटी से पिपलौदा, नागेश्वर निनामा रतलाम से बाजना, कमल पंवार आलोट से जावरा, दिनेश आंजना आलोट से जावरा, सतीश राठौर जावरा से रावटी, पंकज राठौर जावरा से रावटी, जितेन्द्र अवस्थी जावरा से रतलाम, कृष्णदास बैरागी बाजना से सैलाना, रसुवाला गामड़ पिपलौदा से बाजना, अविनाश राठौर का जावरा से आलोट प्रशासनिक स्थानांतरण किया गया है। इसी प्रकार दिव्य वेनावत सैलाना से आलोट, ज्योति पुनवर पिपलौदा से रतलाम, रकमेश्वर खराड़ी आलोट से रतलाम, शांतिलाल पग्गी पिपलोदा से रतलाम, ब्रजेश जायसवाल सैलाना से रतलाम, भरत खराड़ी सैलाना से रतलाम, मदनलाल कटारिया बाजना से रतलाम, हरिश राठौर आलोट से जावरा, कैलाश गेहलोत पिपलोदा से जावरा, भरत कुमार यादव रतलाम से सैलाना, खन्नु खां रतलाम से सैलाना, कमलेश नायमा का रतलाम से जावरा स्वेच्छिक स्थानांतरण किया गया है।
कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेशानुसार लिपिकों में सुश्री अनिसा मोहम्मद खान सहायक वर्ग 2 तहसील जावरा से तहसील सैलाना, दीपेन्द्र लल्लुराम वर्मा सहायक वर्ग 2 तहसील सैलाना से तहसील जावरा, यशवंतसिंह भेरूसिंह चावड़ा सहायक वर्ग 3 तहसील पिपलोदा सम्बद्ध जावरा से कलेक्टर कार्यालय रतलाम, मांगीलाल बालाजी खराड़ी सहायक वर्ग 3 कलेक्टर रतलाम से तहसील बाजना, उषा गोपाल भट्ट तहसील जावरा से तहसील सैलाना, अनुसुईया शर्मा सहायक वर्ग 3 तहसील आलोट से तहसील जावरा, किरण रूद्रकुमार शर्मा सहायक वर्ग 3 तहसील रतलाम से तहसील सैलाना, मीना लक्ष्मणदास बैरागी सहायक वर्ग 3 तहसील सैलाना से तहसील रतलाम, राजेन्द्रसिंह सत्यनारायण सौलंकी सहायक वर्ग 3 तहसील सैलाना से तहसील जावरा, समरथ पिता मांगीलाल निम्बटवा वर्ग 3 तहसील जावरा से तहसील आलोट, मनीष पिता विजयवर्गीय सहायक वर्ग 3 तहसील सैलाना से तहसील जावरा, राजेन्द्र राधेश्याम तहसील बाजना सम्बद्ध सैलाना से कलेक्टर कार्यालय रतलाम स्थानांतरित किये गये है।
प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से दो चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भी स्वैच्छिक आधार पर नवीन पदस्थापना की गई है। रमेश पिता रामलाल देवड़ा जमादार को कलेक्टोरेट रतलाम से तहसील कार्यालय आलोट और बाबुलाल भवानीशंकर शर्मा को तहसील कार्यालय आलोट से कलेक्टोरेट रतलाम स्थानांतरित किया गया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds