March 29, 2024

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

करड़ावद-पेटलावद,01 जुलाई(इ खबरटुडे)। स्टेट हाईवे क्र.18 पर करड़ावद के नया नगर क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार जितेंद्र पिता पारस गरवाल उम्र 20 वर्ष निवासी पंथ बोराली बाइक से पेटलावद की ओर जा रहा था तभी करड़ावद के नया नगर के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही जितेंद्र की मृत्यु हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर परिजन पहुंचे और पुलिस को बुलवाया गया।

मौत का मार्ग बन गया
स्टेट हाईवे क्र.18 पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पिछले एक सप्ताह में ही 4 लोगों की जान जा चुकी है। लगातार अंध गति से चलते वाहन और अवैध परिवहन के चक्कर में बेरोकटोक वाहनों की आवाजाही से मार्ग पर हमेशा दुर्घटना होती रहती है।

दो दिन पूर्व ही एक टूरिस्ट बस से बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें दो लोगों की मृत्यु हो गई थी। क्षेत्र के नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस व आरटीओ विभाग को चेकिंग अभियान और वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाना चाहिए तथा हाईवे पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करना चाहिए।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds