April 19, 2024

मंदसौर गोलीकांड का मुद्दा संसद में उठाएंगे : चौटाला

नीमच,17 जून (इ खबरटुडे)। मंदसौर गोलीकांड और किसानों की मौत का मुद्दा संसद में उठाएंगे। यह कहना है हरियाणा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व इंडियन नेशनल लोक दल के संयोजक अभयसिंह चौटाला का। उन्होंने कहा- पार्टी के 2 लोकसभा और 1 राज्यसभा सदस्य आए हैं। किसानों की स्थिति को बारीकी से समझा है। परिजनों से चर्चा कर माली हालत की जानकारी ली है।

इस मुद्दे पर कई राजनीतिक दल संसद में राजनीति भी करेंगे, लेकिन किसानों का पक्ष हम मजबूूती से रखेंगे। 18 विधायकों व 3 सांसदों के साथ नयाखेड़ा पहुंचे चौटाला ने मीडिया से चर्चा के पूर्व गोलीकांड में मृत किसान चेनराम पाटीदार को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पिता पर्वतराम पाटीदार व भाई गोविंद पाटीदार को सांत्वना दी। साथ ही उनके हक की लड़ाई लड़ने का भरोसा भी दिया।

यह भी बोले चौटाला

– किसान ईमानदार है, लेकिन कभी उसे मौसम दगा देता है तो कभी सरकारें छलती है।
– चेनराम व अन्य किसानों की मौत पर 1 करोड़ का मुआवजा कम है।
– 1986 में हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल ने ऐसे ही मामले में 5 लाख स्र्पए का मुआवजा दिया था। इसका आकलन वर्तमान परिस्थिति में करें तो वह करीब 3.5 करोड़ होगा। इस आंदोलन को न्याय युद्ध नाम दिया गया था।
– तीन साल पूर्व किसी उपज का दाम 5200 रहा तो वर्तमान में यह दाम घटकर 2200 स्र्पए हो गया। इससे किसानों को नुकसान होना निश्चित है।
– चेनराम 23 साल का था। होनहार छात्र था। वह देश के लिए काफी कुछ कर सकता था।

किसानों की दुर्दशा के लिए नोट बंदी जिम्मेदार
चौटाला ने किसानों की दुर्दशा के लिए नोट बंदी को जिम्मेदार ठहराया। नोट बंदी के आड़ में व्यापारियों द्वारा किसानों का दो से ढाई फीसदी उपज मूल्य काटने की बात कही। व्यापार-व्यावसाय के लिए भी नोट बंदी को घातक बताया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds