April 25, 2024

कृमि मुक्ति दिवस पर एलबेंडाजोल की गोली अनिवार्य रूप से खिलाई जाये – कलेक्टर

कृमि मुक्ति दिवस नौ फरवरी को

रतलाम 30 जनवरी(इ खबर टुडे)।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस नौ फरवरी को एलबेंडाजोल की गोली एक से 19 वर्ष की आयु के बच्चों को खिलाई जायेगी। जिन बच्चों को नौ फरवरी को गोली नहीं मिल सकेगी उन्हें 15 फरवरी को गोली खिलाकर कार्य किया जायेगा। कलेक्टर बी.चन्द्रषेखर ने निर्देशित किया हैं कि इस वर्ष कृमि नाषन की गतिविधियों का संचालन सभी शासकीय विद्यालयांे के साथ-साथ सभी प्राईवेट स्कूलों में भी अनिवार्य रूप से सुनिष्चित किया जाये।

जिला शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया हैं कि कलेक्टर के निर्देषों के पालन में निजी विद्यालयों में भी चार सौ मिलीग्राम की गोली खिलाई जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. वंदना खरे ने बताया कि कृमि संक्रमण के अधिकता वाले बच्चों मंे प्रतिकूल लक्षण जैसे उल्टी, मथली, घबराहट, चक्कर आना, थकान जैसे स्वभाविक लक्षण परिलक्षित हो सकते है, इनसे घबराने की आवष्यकता नहीं हैं।

गोली खाने पर किसी भी संस्थान में होने वाली प्रतिकूल घटना की जानकारी टोल फ्री नम्बर – 18001803024 पर नौ फरवरी को प्रातः 9 बजे से सायं 5.30 बजे तक की जा सकती है। अभियान की तैयारी के लिये प्रचार-प्रसार सामग्री, प्रशिक्षण एवं अन्य तैयारियाॅ की जा चूकी है। कार्यक्रम की निगरानी एवं समन्वय का कार्य स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा समन्वय के आधार पर किया जा रहा है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds