April 19, 2024

कर्मचारी व न्यायाधीश के बीच विवाद,कामकाज रुका

लामबन्द हुए न्यायिक कर्मचारी,शिकायत लेकर पंहुचे डीजे के पास
रतलाम,28 जून(इ खबरटुडे)। जिला न्यायालय में दोपहर के भोजनावकाश के बाद एक कर्मचारी व न्यायाधीश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते न्यायालयों का कामकाज रुक गया और न्यायिक कर्मचारी लामबन्द हो गए।
न्यायालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,भोजनावकाश के बाद जैसे ही न्यायालयों में कामकाज शुरु हुआ,एक न्यायाधीश व कर्मचारी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। थोडी ही देर में विवाद ने उग्र रुप धारण कर लिया। विवाद की जानकारी मिलते ही न्यायालय कक्ष के बाहर भीड एकत्रित हो गई। उधर अन्य न्यायालयों में कार्यरत न्यायिक कर्मचारी भी अपने न्यायालयों से निकल आए और न्यायालयों का कामकाज रुक गया। आक्रोशित कर्मचारी लामबन्द होकर घटना की शिकायत करने के लिए जिला न्यायाधीश के पास जा पंहुचे।
समाचार लिखे जाने तक कर्मचारियों की जिला न्यायाधीश से मुलाकात नहीं हो पाई थी। न्यायालय में भीडभाड बनी हुई थी और कामकाज रुका हुआ था।

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds