March 28, 2024

उज्जैन में पहली बार होगी जैनत्व संस्कार संरक्षण गौष्ठी-30 विद्वान बताएंगे जैन दर्शन अनुसार जीवन जीने के तरीके

देशभर के 80 विद्वान कराएंगे जैन दर्शन

उज्जैन27 अगस्त(इ खबरटुडे)। उपाध्याय श्री निर्भयसागरजी महाराज के सानिध्य में श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फ्रीगंज में जैनत्व संस्कार संरक्षण गौष्ठी का आयोजन किया जाएगा। 27 एवं 28 अगस्त को होने वाली यह संगोष्ठी पहली बार उज्जैन में आयोजित होने जा रही है। जिसमें देशभर के विभिन्न शहरों से जैन दर्शन के 80 मूर्धन्य विद्वान भाग लेंगे।
संगोष्ठी प्रातः, दोपहर एवं सांध्यकालीन तीन सत्रों में आयोजित होगी। जिसमें जैन दर्शन एवं सामाजिक विषयों पर उज्जैन सहित देशभर के विभिन्न शहरों के डाॅक्टर, प्रोफेसर, जैन दर्शन के मूर्धन्य विद्वान अपने-अपने विषयों-आलेखों द्वारा समाज को मार्गदर्शन देंगे। नितीन डोसी के अनुसार संगोष्ठी प्रातः 8.30 से 1.30, दोपहर 2 से 4.30 एवं सायंकाल 7 से 9 बजे तक आयोजित होगी।

संगोष्ठी में बच्चों, युवाओं, महिला, पुरूषों एवं बुजुर्गों के अनुसार विभिन्न विषयों का समायोजन किया गया है। दो दिवसीय संगोष्ठी में लगभग 30 विद्वानों द्वारा विशेष रूप से जैन दर्शन अनुसार जीवन जीने के तरीके पर व्याख्यान दिये जाएंगे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds