April 24, 2024

मालवा के डान मराठा के उज्जैन लाये जाने की सूचना

बजरंगदल के कार्यकर्ता जेल प्रशासन का विरोध करेंगे

उज्जैन  जेल प्रशासन पर जहर देने का आरोप लगा चुका है मराठा
उज्जैन,21 अप्रैल(इ खबरटुडे)। मालवा के डान के रूप में कुख्यात बदमाश सुधाकर राव मराठा को एक बार फिर से उजैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल लाये जाने की सूचना से खलबली मची हुई है। रविवार सुबह हिंदूवादी संगठन बजरंगदल के कार्यकर्ता जेल प्रशासन से इस बात को लेकर जानकारी लेते रहे। मराठा वर्तमान में हत्या के विचाराधीन प्रकरण में चित्तोड़गढ जेल में न्यायिकअभिरक्षा में प्रकरण विचारण में निरूध्द था। 
 मालवा में कुख्यात रतलाम,नीमच और मंदसौर जिले का बदमाश सुधाकर राव मराठा हत्या के प्रकरण में  विचाराधीन चल रहा है। बर्तमान में उस पर रतलाम और चित्तोड़गढ में हुई हत्या के मामले में प्रकरण विचाराधीन है। प्रकरण की कार्यवाही को लेकर कुछ माह पूर्व सुधाकर राव मराठा को उौन की सेेंट्रल जेल भैरवगढ़ से चित्तोड़गढ भेजा गया था। प्रकरण की निरंतर पेशियों के चलते उसे वहां की जेल में रखा गया था।  रविवार सुबह बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली की सुधाकर राव मराठा की पेशियां पूर्ण होने के बाद उसे पुन: ; font-family: arial, sans-serif; line-height: 24px;”>उज्जैन की भैरवगढ़ जेल में भेजा जा रहा है। इस जानकारी को पुख्ता करने के लिए बजरंगदल के कार्यकर्ता जेल प्रशासन से जानकारी लेते रहे।

मराठा लगाचुका है जहर देने का आरोप

सुधाकर राव मराठा पूर्व मेें ; font-family: arial, sans-serif; line-height: 24px;”>उज्जैन जेल मेें निरूध्द रहते हुए जेल प्रशासन पर जहर देकर मारने का आरोप लगा चुका है। उसने जेल में सत्यागृह की स्थिति भी बनाई थी। जेल प्रशासन पर आरोप के चलते इस शिकायत की जांच के आदेश भी हुए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को इसकी जांच दी गई थी। वर्तमान में यह जांच लंबित है।

जेल प्रशासन का निर्णय

बताया जा रहा है कि चित्तोड़गढ से वापसी में पुन: उौन जेल लाने को लेकर सुधाकर राव की आपत्ति है। वह ; font-family: arial, sans-serif; line-height: 24px;”>उज्जैन  जेल प्रशासन पर आरोप भी लगा चुका है। ऐसे में बताय जा रहा है कि जेल प्रशासन ने अपने तई उसे ; font-family: arial, sans-serif; line-height: 24px;”>उज्जैन  लाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय उजैन जेल प्रशासन के लिए सिरदर्द खड़ा कर सकता है।

कार्यकर्ता पूछ रहे है, सूचना नहीं

उौन जेल प्रशासन के जेलर पीके सिंह से इस संबंध में जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन के पास अभी कोई सूचना नहीं आई है। बजरंगदल के कुछ कार्यकर्ताओं के जरूर फोन आये थे। उनके मुताबिक न्यायालयों के आदेश और जेल डीजी के आदेश पर ही अपराधियोें को संबंधित जेलों में निरूध्द रखा जाता है। वैसे भी सुधाकर को उौन जेल से चित्तोड़गढ भेजा गया था। आरोप के प्रश्न पर उनका कहना था कि उसमें अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। आरोपी है कुछ भी कर सकता है।

बजरंगी कर सकते है विरोध

इधर सूत्र जानकारी दे रहे है कि सुधाकर को उौन जेल लाये जाने पर जेल प्रशासन का बजरंगदल के कार्यकर्ता विरोध कर सकते है। इसके लिए कार्यकर्ता पूर्वाह्न से ही एकजुट होने लगे थे। विरोध का स्तर क्या रहेगा और इनकी क्या मांगे है इसे लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds