April 19, 2024

स्थानीय आश्रमों में चल रहे निर्माण कार्यों में मिली गुणवत्ता की कमी

सिंहस्थ मद से होने वाले निर्माण कार्य अब भी अधूरे-सूची बनाकर निगमायुक्त को सौपेंगे

उज्जैन,30 जुलाई (इ खबरटुडे/ब्रजेश परमार )।सिंहस्थ मद से किये जाने वाले स्थानीय आश्रमों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी की शिकायतें मिलने के बाद शुक्रवार को परमहंस डाॅ. अवधेशपुरीजी महाराज ने संतो ंके साथ दौरा किया। दौरे में कई काम अब भी अधूरे पड़े पाये गये।

परमहंस डाॅ. अवधेशपुरीजी महाराज के अनुसार सिंहस्थ मद से 70 से अधिक स्थानीय आश्रमों में निर्माण कार्य चल रहा है। जिनके संबंध में शिकायतें मिलने के बाद कुछ दिन पूर्व नगर निगम कमिश्नर अविनाश लवानिया को शिकायत की गई थी।

शुक्रवार को संतों के साथ जब आश्रमों का दौरा किया तो शिकायतें सही पाई गईं। कार्यों में गुणवत्ता की कमी कई स्थानों पर मिली। अधिकांश कार्य अधूरे पड़े मिले। जिनकों पूर्ण कराने के लिए सूची तैयार की गईं। जिसे नगर निगम कमिश्नर अविनाश लवानिया को सौंपा जाएगा। संतों ने निरीक्षण के दौरान ठेकेदारों की शिकायतें की। दौरे में स्वामी प्रज्ञानंदजी महाराज, स्वामी प्रणवानंदजी, स्वामी कमलेश ब्रह्मचारी, महंत ज्ञानदासजी, महंत उध्दवदासजी, महंत अवधेशदासजी आदि संत शामिल थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds