April 25, 2024

सीएमएचओ ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

रतलाम 29 जून (इ खबरटुडे)।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी वंदना खरे ने औचक निरीक्षण कि जिला चिकित्सालय रतलाम के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अव्यवस्था देखी। अव्यवस्था का मुख्य कारण मरीजों का अधिक संख्या में अस्पताल पहुॅचना एवं उपचार हेतु धैर्य न रखना पाया गया है।

 सोनोग्राफी कक्ष के बाहर महिलाओं की लम्बी कतारे देखी गई है। इसमें सुधार के लिये अस्पताल में अब दो स्थानो ंपर सोनोग्राफी कराई जायेगी। सोनोग्राफी कक्ष के बाहर जहा महिलाएंे अपनी सोनोग्राफी का इंतजार करती हैं उस स्थान पर पुरूषों के द्वारा महिलाओं के साथ की जा रही अभद्रता के चलते पुरूषों का प्रवेश सोनोग्राफी कक्ष पर प्रतिबंधित  किया जायेगा।
 इसी प्रकार रोशनी क्लिनिक में बाहर कतार में खड़ी महिलाओं के साथ पुरूषों द्वारा धक्कामुक्की की स्थिति देखी गई है। इसमें सुधार के लिये महिला जॉच कक्ष के अंदर एवं बाहर पुरूषो का प्रवेश प्रतिबंधित किया जायेगा। रोशनी क्लिनिक में सभी महिलाओं को उपचार सुविधा प्राप्त हो सकें एवं महिलाएंे चिकित्सक को अपनी समस्याऐ खुलकर बता सके तथा शासकीय स्वास्थ सेवाओं का लाभ मिल सके। इस दृष्टि से सभी सम्भव प्रयास किये जायेगे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds