April 24, 2024

प्रशासनिक अमले ने भी हर्षोल्लास के साथ मनाई होली

उज्जैन 28 मार्च( इ खबरटुडे)। रंगों का त्यौहार होली पर्व पर लोगों ने हर्षोल्लास के साथ रंग से सराबोर हुए। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पारिवारिक माहौल में होली मनाई। होली पर्व पर कलेक्टर निवास पर प्रशासनिक अधिकारियों तथा मीडिया आदि ने कलेक्टर के साथ होली खेली। रंग से हुए सराबोर सभी अधिकारियों आदि ने कलेक्टर निवास से स्वयं कलेक्टर ने ढोल गले में टांगकर ढोल बजाते हुए संभागायुक्त निवास तक नाचते-गाते पहुंचे। संभागायुक्त अरूण पाण्डेय को रंग लगाकर उनके साथ जमकर होली खेली। इस अवसर पर संभागायुक्त, कलेक्टर तथा अन्य अन्य प्रशासनिक अधिकारी ढोल की थाप पर खूब थिरके।
 इस अवसर पर कलेक्टर  बी.एम.शर्मा, उपायुक्त प्रतीक सोनवलकर आदि ने गीत भी सुनाये, जिससे माहौल और रंगीन हो गया। संभागायुक्त ने इस दौरान उपस्थित समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, मीडिया, अन्य पदाधिकारियों को होली की संभागायुक्त अरूण पाण्डेय ने हार्दिक शुभकामनाएं दी, वहीं कलेक्टर  बी.एम.शर्मा ने भी उपस्थित जनों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds