March 28, 2024

पुलिस एएसआई पर पडोसी ने चाकू से किया जानलेवा हमला

एएसआई अस्पताल में भर्ती,आरोपी फरार
रतलाम,23 मार्च(इ खबरटुडे)। शहर के नयागांव क्षेत्र में रहने वाले एक पुलिस एएसआई को आपसी विवाद के चलते उसी के पडोसी ने चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल एएसआई को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घायल एएसआई एसपी आफिस में ही पदस्थ है।
 पुलिस सूत्रों के अनुसार,नयागांव में अर्पित कान्वेन्ट के पास रहने वाला एएसआई सुरेन्द्र सिंह चौधरी शाम करीब साढे सात बजे अपने घर पंहुचा था कि उसी समय पडोस में रहने वाले आशीष राठोड ने अपने एक साथी के साथ उसके घर में घुसकर चाकूओं से हमला कर दिया। एएसआई के पेट और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल एएसआई को जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुध्द आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरु कर दी है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds