March 28, 2024

अनुमति को लेकर विवादों में घिरा कांग्रेस का धरना

रतलाम 18 मार्च (इ खबरटुडे)। कांग्रेस द्वारा प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों के विरोध में सोमवार को दिया गया धरना औपचारिक ही साबित हुआ। शहर कांग्रेस ने जिला पंचायत के बाहर धरना दिया धरना शुरु होने के पहले ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष और पदाधिकारियों का एसडीएम से अनुमति की बात पर विवाद हो गया।

पार्टी से जुडे सूत्रों के अनुसार धरने के लिए पहले गुलाब चक्कर के सामने का स्थान चुना गया था। इसके लिए एसडीएम रानी बाटड़ से अनुमति लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सहित कुछ पदाधिकारी गए थे लेकिन एसडीएम ने कलेक्टोरेट परिसर में धरने की अनुमति देने के लिए मना कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच विवाद भी हुआ।  बाद में में कलेक्टर से दो घंटे के  लिए जिला पंचायत के बाहर की अनुमति लेकर धरना शुरु किया एवं बाद में राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कागं्रेस अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, नेताप्रतिपक्ष विमल छिपानी, राजीव रावत, आशीष डेनियल, सकीना मनासी, बबीता नागर आदि सहित कांग्रेस के गिने चुने पार्षद और कार्यकर्ता मंच पर थे।  सवा घंटे के लिए धरने के दौरान अध्यक्ष ने प्रशासन द्वारा अनुमति नही दिये जाने की बात को मंच से भी बयान किया।
महिलाओं के साथ दुराचार बर्दाश्त नही करेगे
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिलाओ और मासूमो पर अत्याचारों की संख्या लगातार बढते जान बेहद ही ङ्क्षचताजनक है। वैसे ही मध्यप्रदेश का स शर्मसार कर देन वाले मामले में देश मे अग्रणी होना दुर्भाग्यपूर्ण है। मप्र में 9 साल में 28 हजार बलात्कार के मामले हुए है। प्रदेश में प्रतिदिन 9 से 2 दुराचार और सामुहिक और पुलिस की सख्ती और संवेदनशीलता का अभाव लगातार ऐसे हादसों की संख्या बढा रहा है। रतलाम जिले में लगातार चौंकाने वाली घटनाओ का लगातार घटित होना स्थानीय महिलाओं और बालिकाओं में जबरदस्त असुरक्षा का भाव उत्पन्न कर रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार को कांगे्रस ने अंतिम चेतानवनी देते हुए चेताया है कि राज्य में महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा करने में विफल सरकार को प्रदेश में जबरदस्त जन आक्रोश का सामना करने के लिये तैयार हो जाना चाहिए।
पार्षद श्रीमती सकीना केजार और बबीता नागर ने कहा कि लगातार महिलाओं और मासूमों के साथ ज्यादतियों की घटनाओं ने समाज के सक्षम महिलाओं के मान सम्मान ओर सुरक्षा की भावना को लेकर कई यक्ष प्रश्र खडे कर दिये है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये जब तक पुलिस सख्ती नही दिखाएगी। तब तक दुखद सिलसिला जारी रहेगा। कांग्रेस म.प्र.शासन को अंतिम चेतावनी देती है।
ये थे उपस्थित
धरना प्रदर्शन में नेताप्रतिपक्ष विमल छिपानी, सचेतक राजीव रावत, महासचेतक नासिर कुरैषी, महामंत्री निरज त्रिवेदी, प्रदेश काग्रेस सचीव निमिष व्यास, रतलाम ग्रामीण किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामचन्द्र धाकड़, शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित शर्मा, एन.एस.यू.आई. शहर अध्यक्ष सैयय्द उसत, शहर सेवादल प्रमुख आषिष डेनियल, ब्लॉक कांग्रेस 1 अध्यक्ष कमरूद्दीन कछवाय, ब्लॉक कांग्रेस 2 अध्यक्ष निलेष जैन, प्रवक्ता सुनिल पारिख, एडवोकेट मो. शाहिद खान तथा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवेंद्र राव वैराल, हितेश पेमाल, मंयक जाट, करण पेमाल, सासंद प्रतिनिधि अनील झालानी, नगर निगम सांसद प्रतिनिधि महेन्द्र कटारीया, रामचन्द्र सुर्यवंशी, नासीर मिर्जा, जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष मो. शरिफ अब्बासी, मुबारीक खान, मनोज दिक्षीत, निजाम राही, विपीन खिलोसीया, शेरू पठान, अनिल परमार, सुजित उपाध्याय, फैयाज मन्सुरी, अंशुल चैहान, शकंरलाल मालवीय सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल महामहिम श्री रामनरेश यादव के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन डॉ. राजेश शर्मा ने किया। धरना प्रदर्शन का संचालन डॉ. राजेश शर्मा ने तथा अंत में आभार डॉ.दिनेश राव ने माना।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds